फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman lockdown campaign

कोरोना से बचाव और लॉकडाउन का पालन करने लिए लोगों को जागरूक कर रहीं महिलाएं

Mon, 20 Apr 2020 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
woman lockdown campaign
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रविवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाओं ने कहा कि वह लॉकडाउन-1 की तरह ही लॉकडाउन-2 का भी पूरी तरह से पालन कर रही हैं। पूरा दिन घर में ही रहतीं हैं। घर में रहते हुए गृहस्थी का कामकाज कर रहीं हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि साल भर के लिए पैदा किए अनाज को खाने योग्य बनाने लिए उसकी धुलाई, नुकाई, छनाई व साफ- सफाई पर ध्यान दे रहीं है। घर पर रहते हुए पापड़, खीचला, बड़ीं इत्यादि बनाने में ही घर पर व्यस्त हैं। चूंकि रबी की फसल के बाद अनाज- दालें खेती के माध्यम से घर में उपलब्ध हो जाती हैं। उन्हीं को साल भर के लिए अनाज बैंक के रूप में घर पर सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत हैं, जिससे पूरे साल खाने- पीने का संरक्षित कर प्रबंध कर सकें। जिस तरीके से स्वयं लॉकडाउन का सदुपयोग कर रहीं है और बाहर के अनाज से परहेज करते हुए अपनी खेती से उत्पन्न अनाज को प्राथमिकता दे रहीं हैं, जिससे फिजूलखर्ची पर अंकुश लग सके। घर की बचत के लिए यह स्वर्णिम अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने अन्य महिलाओं से भी इसी तरह के उपायों को अपनाने और अपने घर में ही रहने की अपील की है, जिससे सभी महिलाएं लॉकडाउन का पालन कर सकेंगी और अपने घर में व्यस्त रह सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वभर में फैली कोरोना की महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन बहुत जरूरी है, अगर हम लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे तो कोरोना से जंग जीतने में पीछे रह जाएंगे। इसलिए सभी लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए।
- राधा साहू
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। इसलिए स्वयं घर में मास्क बना रहे हैं, घर के सभी सदस्य घर के बने मास्क पहन रहे हैं।
- सुखवती साहू
पूरा दिन घर में ही रहते हुए गृहस्थी का कामकाज कर रहे हैं। लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं, ताकि साल भर के खाने- पीने का इंतजाम हो जाए और कोरोना वायरस के संक्रमण का भी किसी प्रकार से भय न हो।
- नीति सोनी
कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए हम सब सतर्क हैं। लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। हम सभी लोग घर में ही हैं। स्वयं के बचाव हेतु सबको इसका पालन करना जरूरी हैं।
- समस्या जैन
घर में कोई विशेष काम नहीं है, इसलिए खुद का और बच्चों का मनोरंजन करने के लिए उनको कहानियां सुनाते हैं और उनके साथ तरह- तरह के गेम्स खेलते रहते हैं, जिससे वह घर से बाहर न निकलें।
- रानी साहू
सभी लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। बच्चों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बेहतर प्रयास कारगर साबित हो रहे हैं। उनको पढ़ने में भी मदद कर रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य बार- बार सैनेटाइजर से हाथ साफ करते हैं।

- चंदा साहू
बच्चों को घर में ही रहने के लिए मनाने को उन्हें आज चाऊमीन बनाई और साथ में अन्य लजीज पकवान बनाए। जहां लॉकडाउन के समय में पूरे शहर में सन्नाटा है, वहीं हम घर पर ही रहकर परिवार सहित बेहतरीन पकवानों का आनंद ले रहे हैं।
- संतोष सोनी
हम सभी कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने में सक्षम हैं। सिर्फ जरूरत है हमें जागरुक होने की और अपने साथ- साथ अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने की।
- सुधा साहू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed