फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman hanged by death

फांसी लगाने से महिला की मौत

Mon, 02 Mar 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
woman hanged by death
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा में एक महिला ने किसी बात से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम दैलवारा निवासी ममता (28) पत्नी कम्मोद घर में भांजी के साथ थी, जबकि अन्य परिजन खेती व मजदूरी के लिए गए थे। किसी बात से परेशान महिला ने घर के कमरे में दरवाजा बंद करके कुंदे के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली। जब भांजी ने किसी काम से उसे बुलाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला तो ममता फांसी पर लटक रही थी। यह देखकर वह चिल्लाई, जिस पर आस पड़ोस के लोग आ गए। उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन मौत के कारणों पर अनभिज्ञता जता रहे हैं। ममता की शादी करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन उसके संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed