फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman hang out in room

Lalitpur News: मायके से आई युवती का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 08 May 2024 03:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
woman hang out in room
ललितपुर। मायके से भाई के साथ ससुराल आई और भाई के जाने के कुछ देर बाद ही युवती का शव कमरे के अंदर छत के कुंदे पर तौलिया के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम मकरीपुर निवासी रोशनी (20) पत्नी ऊदल पाल का शव मंगलवार की शाम को अपने घर के अंदर कमरे में छत के कंदे पर तौलिया के फंदे पर लटकती मिली। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि रोशनी की शादी अप्रैल 2023 में हुई थी। करीब 15 दिन पूर्व रोशनी अपने मायके झांसी में पाल कॉलोनी गई थी। मंगलवार को रोशनी का भाई मोहित बाइक से उसे ग्राम मकरीपुर लेकर आया और छोड़कर चला गया था। कुछ देर बाद जब रोशनी का पति ऊदल खाना खाने को आया और कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खुला। पास में कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो अंदर रोशनी फंदे पर लटकती हुई नजर आई। दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे। लेकिन फंदे पर लटकने से रोशनी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने बताया कि जब रोशनी अपने मायके में थी तो उसके परिजनों ने उसे एक युवक के साथ देख लेने पर मारपीट कर दी थी। जिसके बाद मंगलवार को रोशनी का भाई उसे ससुराल छोड़कर चला गया था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। थाना नाराहट प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं घटना की गहनता से जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed