फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman gang-raped in a moving car, report filed against three

Lalitpur News: चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म , तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 16 Jul 2026 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped in a moving car, report filed against three
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र में युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के अनुसार मंगलवार को उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर पर थी, जबकि वह किसी काम से ललितपुर आई हुई थी। शाम को घर लौटने पर पुत्री घर पर नहीं मिली। आसपास पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि एक युवक अपने साथियों के साथ उसे कार में बैठाकर ले गया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि इसी दौरान उसकी पुत्री ने अपनी बड़ी बहन के मोबाइल पर फोन कर बचाने की गुहार लगाई। सूचना मिलने पर वह अपने पति के साथ ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां उनकी पुत्री मिली। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बादल राजा और सुरेंद्र सेन ने कार के भीतर उसके साथ गलत काम किया, जबकि उनका एक साथी कार चलाता रहा। आरोप है कि रेलवे स्टेशन पर छोड़ने से पहले आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर कोतवाली सदर पुलिस ने बादल राजा, सुरेंद्र सेन और उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed