{"_id":"6612f1a2a87f879800035764","slug":"woman-falls-into-drain-with-nine-month-old-son-under-suspicious-circumstances-innocent-child-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-112943-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में नौ माह के बेटे के साथ महिला नाली में गिरी, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में नौ माह के बेटे के साथ महिला नाली में गिरी, मासूम की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला अपने नौ माह के बेटे के साथ खेत में बनी गहरी नाली में गिर गई। चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
थाना जखौरा के मुहारा गांव की सुनैना (22) और उसके नौ माह के पुत्र शुभ को रविवार सुबह परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। सुनैना के जेठ रामनरेश यादव ने बताया कि राजघाट बांध से निकली नहर के किनारे उसका खेत है। खेत में अक्सर नहर का पानी भर जाता था। ऐसे में खेत पर नहर की ओर एक गहरी नाली खोद दी थी, जिसमें पानी भरा रहता था। नाली से निकलने के लिए लकड़ी का पटिया भी रखा था। रविवार सुबह सुनैना अपने नौ माह के पुत्र शुभ को लेकर खेत पर जा रही थी। पटिया से निकलते समय वह अनियंत्रित होकर नाली में गिर गई। वह पानी में डूबने लगी तो आसपास काम कर रहे लोग भागकर वहां पहुंचे और महिला व बच्चे को बाहर निकाला।
आनन फानन मां-बेटे को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मासूम शुभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुनैना को परिजन घर ले गए। मासूम के शव का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि नाली में मां-बेटे के गिरने और पानी में डूबने से मासूम की मौत होने की जानकारी मिली है। परिवार वालों ने इसे मात्र दुर्घटना बताया है। फिर भी जांच कराई जा रही है।