फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman dies due to truck collision, husband serious

Lalitpur News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

Thu, 21 Sep 2023 11:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to truck collision, husband serious
झांसी से बाइक पर घर लौटते समय हाईवे पर ग्राम रोंडा के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झांसी से घर लौट रहे पति-पत्नी की बाइक को ग्राम रोंडा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया।
शहर के मोहल्ला अजीतापुरा निवासी निवासी जानबाज (24) अपनी पत्नी सिमरन (21) के साथ बाइक से झांसी बहन के यहां गया था। बुधवार की शाम करीब पांच बजे दोनों पति-पत्नी घर लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक हाईवे पर ग्राम रोंडा के पास ही पहुंची थी कि तेज गति से भाग रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां सिमरन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल जानबाज को भर्ती कर लिया। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। सिमरन की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed