{"_id":"62168636ee6ff472ef68dc8a","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-in-her-maternal-home-lalitpur-news-jhs215564086","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने मायके में फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने मायके में फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरधा में मायके में रह रही महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर बिरधा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम बिरधा निवासी प्रेम कुुमारी (30) पुत्री चंपतराय कुशवाहा का विवाह करीब 13 वर्ष पहले मध्य प्रदेश के चंदेरी के ग्राम शहराई में प्रवीन कुमार के साथ हुआ था। लेकिन उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं होने से तीन साल बाद ही उसका तलाक हो गया। तभी से वह अपने मायके में पिता के घर ग्राम बिरधा में ही रह रही थी।
हालांकि दिमागी संतुलन ठीक नहीं होने के कारण उसका उपचार ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में चल रहा था। बीते मंगलवार रात को करीब साढ़े दस बजे सभी परिजन खाना खाकर सोने जा रहे थे, लेकिन प्रेम कुमारी कुछ समय से वहां नजर नहीं आई, तो उसकी मां गुड्डी ने अपनी बेटी को छत पर निर्माणाधीन कमरे में जाकर देखा।
विज्ञापन
वहां बेटी बल्ली पर रस्सी के फंदे पर लटक रही थी। यह देख उसने तत्काल अन्य परिजनों को आवाज लगाई। जिस पर परिजन तत्काल कमरे में पहुंचे और उसे उतारकर उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची बिरधा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई बाबूलाल कुशवाहा ने बताया कि मृतका चार भाई और दो बहनों में पांचवें नंबर की थी। उसने बताया कि उसके तलाक के बाद उसके पिता ने प्रेमकुमारी के नाम पर चार एकड़ जमीन भी कर दी थी, ताकि उसे आगे कोई समस्या न हो। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।