{"_id":"68ffc44ae656a0ac540b95a5","slug":"woman-bitten-by-snake-while-cutting-fodder-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145053-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चारा काटते समय महिला को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चारा काटते समय महिला को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन
परिजन दो दिनों तक कराते रहे इलाज और झाड़फूंक
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना नाराहट के गौना गांव में रहने वाली 43 वर्षीय सखी को खेत पर चारा काटते समय सांप ने डस लिया था। परिजन दो दिनों तक झाड़फूंक और इलाज कराते रहे। इसी बीच सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
मृतका के चचेरे जेठ कमलू ने बताया कि 25 अक्तूबर की सुबह उसके छोटे भाई धर्मदास की पत्नी सखी खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। उसी समय सुबह करीब 11 बजे उसके पैर में सांप ने डस लिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ी तो घर पर दवा खिलाई और मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर सखी को घर लेकर चले गए थे। घर ले जाने के बाद परिजन सखी को एमपी के एक क्षेत्र में झाड़फूंक कराने ले गए थे।
रविवार को सखी की हालत फिर से बिगड़ी तो पुन: मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाया और हालत में सुधार होने पर फिर से घर लेकर चले गए थे। सोमवार की सुबह करीब चार बजे अचानक से सखी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना थाना नाराहट पुलिस को दी गई। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। सीओ पाली सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।