फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman alleged sabhasad miss behaved

सभासद पर लगाए महिला कर्मचारी से अभद्रता के आरोप

Sun, 22 Aug 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
woman alleged sabhasad miss behaved
सभासद पर लगाया महिला कर्मचारी से अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के कार्यालय में तैैनात कर्मचारियों ने सभासद पर पालिका की एक महिला कर्मचारी से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष को एक ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर सभासद ने कहा कि उसकी राजस्व निरीक्षक से मुलाकात नहीं है, आरोप गलत है।
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले नगर पालिका में तैनात कर्मचारियों ने चेयरमैन को ज्ञापन देकर बताया कि वार्ड नौ के सभासद ने बीते 13 अगस्त को एक नाम परिवर्तन संबंधी पत्रावली के संबंध में मोबाइल पर बात करके कार्रवाई पूर्ण करने को कहा। आरोप है कि जिस पर महिला राजस्व अधिकारी ने मौके का मुआयना किया और मुआयना के दौरान भवन स्वामी मौके पर नहीं मिला। मौका मुआयना के बाद कार्यालय में आकर उन्होंने पत्रावली में वारसान प्रमाण पत्र एवं नाबालिग पुत्री का नोटरी शपथ पत्र उपलब्ध कराने को कहा। जिस पर पार्षद ने उनके साथ अभद्रता की । इसके अलावा कर्मचारियों ने अध्यक्ष से कहा कि परिसेवक रमेश प्रसाद सेन का मूल पद परिसेवक का है और उससे बेलदार का काम लिया जा रहा है। आउट सोर्सिंग कर्मचारी सुधांशु मालवीय ने 26वें दिन के स्थान पर तीसवें दिन का वेतन दिए जाने की बात कही। लेखाकर ने शासनादेश के अनुरूप ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन देने की बात कही। संविदा कर्मचारी विनीत वाल्मीकि ने बैठक में कहा कि छोटे कर्मचारियों की समस्या के निस्तारण में भेदभाव न किया जाए। अमित रैकवार, हरीराम रैकवार ने अपने मूल पद पर बहाली के उपरांत मिल रही आधी वेतन के स्थान पर पूरी वेतन दिए जाने का अनुरोध किया। इसी प्रकार अन्य कर्मचारियों ने भी ज्ञापन में नपाध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ज्ञापन देने के दौरान महासंघ के अध्यक्ष हबीब खान, कर अधीक्षक विशाल सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार, राजस्व निरीक्षक सीमा कुशवाहा, वरिष्ठ लिपिक दीनदयाल सोनी, रामसेवक वाल्मीकि, अभिषेक कुमार चौबे, दीपेंद्र कुमार, चंद्रविनोद मिश्रा, सुधीर कुमार रावत, अमित पाराशर, विनोद अहिरवार, अमित रैकवार, दिनेश पाल, जगदीश कुमार, हरीराम, रमेश सेन आदि के शामिल रहे।
विज्ञापन

हमारी राजस्व निरीक्षक से कोई मुलाकात नहीं है, आरोप पूरी तरह गलत है। बीते दिनों सभासदों ने नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला था और समिति बनाई थी। कर्मचारी और अध्यक्ष मिले हुए हैं इसलिए मेरे ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं। यदि जांच में घटना सही है तो हमारे खिलाफ कार्रवाई की जाए।- भारत भूषण चौरसिया, सभासद वार्ड नंबर नौ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed