फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Without TDS deducted, then the personal account of the officers will be recovered

बगैर टीडीएस काटे भुगतान किया तो अफसरों के निजी खाते से होगी वसूली

Sat, 08 Feb 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Without TDS deducted, then the personal account of the officers will be recovered
ललितपुर। ग्राम पंचायतों द्वारा टीडीएस की कटौती किए बिना करोड़ों रुपये के भुगतान करने पर आयकर विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने कार्यशाला का आयोजन कर जिम्मेदारों को जागरुक करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में कार्यशाला हुई। इसमें कहा गया कि बगैर टीडीएस की कटौती करके भुगतान करने पर अधिकारियों के निजी खाते से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में कार्यशाला आयकर आयुक्त मनीष मिश्रा कानपुर के निर्देशन में आयोजित की गई। इसमें टीआर रहमान अपर आयुक्त टीडीएस कानपुर के मुख्य आतिथ्य और योगेंद्र मिश्रा उपायुक्त आयकर टीडीएस कानपुर विशिष्ट अतिथि की मौजूदगी में आउट-रीच प्रोग्राम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा करोड़ों रुपये के भुुगतान पर टीडीएस की कटौती नहीं विषय पर चर्चा की गई। बताया कि आयकर विभाग झांसी ने जांच में पाया है कि ललितपुर समेत 75 जिलों में सभी ग्राम पंचायतों द्वारा करोड़ों रुपये का भुगतान ठेकेदारों से बगैर टीडीएस काटे ही किया जा रहा है। 14वें वित्त आयोग की संस्तुति के बाद केंद्र एवं राज्य पंचायतों के फंड सीधे ग्राम पंचायतों को आते हैं, जिन पर ठेकेदारों को कार्य का भुगतान बिना टीडीएस की कटौती के इलेक्ट्रानिक माध्यम से कर दिया जाता है, जबकि ठेकेदारों को भुगतान के समय भुगतान की गई राशि पर दो प्रतिशत की दर से टीडीएस की कटौती करना अनिवार्य है, जो कि ग्राम पंचायतों द्वारा नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जांच के दौरान यह संज्ञान में आया कि करोड़ों रुपये के भुगतान ठेकेदारों को बिना टीडीएस कटौती किए ही कर दिए गए हैं एवं ग्राम पंचायतों के पास टिन नंबर भी उपलब्ध नहीं है। कार्यशाला में टीडीएस के प्रावधानों एवं बिना टीडीएस कटौती के किए गए भुगतानों से होने वाले विपरीत परिणाम से भी अवगत कराया गया है। बिना टीडीएस कटौती किए गए फंड के भुगतानों की वसूली विभाग के उत्तरायी अधिकारियों के निजी खातों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी डा. अवधेश सिंह, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, पंचायत सचिव, वीरेंद्र सिंह आयकर निरीक्षक, आशीष शिवहरे, अब्दुल रहमान उपस्थित रहे। आयकर अधिकारी टीडीएस आरएन वर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed