फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   With the help of two officers, the health department's head, how to get facilities

दो अधिकारियों के सहारे स्वास्थ्य विभाग की नैया, कैसे मिले सुविधाएं

Fri, 07 Oct 2022 10:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
With the help of two officers, the health department's head, how to get facilities
ललितपुर। जनपद में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं हॉफ रहीं है। यहां पर 14 एसीएमओ के पद के सापेक्ष मात्र दो ही तैनात है। वहीं पांच डिप्टी सीएमओ के सापेक्ष सभी पद रिक्त हैं। वहीं 34 लिपिकों के सापेक्ष मात्र तीन ही तैनात हैं। ऐसे में अधिकारियों व कर्मचारियों पर अधिक लोड बढ़ गया है। कार्यों व योजनाओं की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहले ही अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा था, अब दो अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व एक उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्थानांतरण होने के चलते रिलीव कर दिया है। ऐसे में यहां पर अधिकारियों का भीषण टोटा हो गया है। हालत यह है कि कार्यालय अधिकारियों की कमी से जूझने लगा है।
विज्ञापन

कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के 14 पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष महज दो एसीएमओ तैनात हैं। वहीं पांच उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सापेक्ष सभी पद रिक्त चल रहे हैं। अब कुल 19 अधिकारियों के स्थान पर केवल दो ही अधिकारियों पर समूची स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदार आ गई है। ऐसे में अधिकारियों पर लोड बढ़ने से से योजनाओं की संचालन की समस्या हो गई है। जबकि समूचे जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं सीएमओ कार्यालय से संचालित होतीं हैं। इससे आगामी समय में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिपिकों की भी है भारी कमी
सीएमओ कार्यालय में अधिकारी ही नहीं लिपिकों की भी भारी कमी बनी हुई है। यहां पर प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक व आशुलिपिक और स्टोर कीपर आदि के 34 पद स्वीकृत हैं। इनमें प्रधान सहायक के तीन पदों के सापेक्ष मात्र एक ही तैनात हैं। वरिष्ठ सहायक के 13 पदों के सापेक्ष मात्र चार ही नियुक्त हैं। इसके अलावा कनिष्ठ सहायक के 15 पद स्वीकृत हैं, जो सभी रिक्त हैं। आशुलिपिक के दो व स्टोर कीपर के एक पद के सापेक्ष सभी रिक्त हैं। ऐसे में अधिकारी ही नहीं लिपिकों को भी एक पटल के साथ कई पटलों का चार्ज है। ऐसे में कर्मचारी जहां परेशान चल रहे हैं। साथ ही कार्यों के होने में अधिक देरी लग रही है।
यह कार्य होंगे प्रभावित
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दो एसीएमओ हैं, इनमें एक को प्रभारी सीएमओ बनाया गया है। इसके अलावा दूसरे के पास सभी चार्ज हो गए हैं। इनमें स्टोर, एनसीडी, एनएचएम, प्रतिरक्षण, कुष्ठ, क्षय आदि हैं। अब एक अधिकारी के पास यह चार्ज होने से सभी कार्य प्रभावित होंगे। इसके अलावा अस्पतालों के निरीक्षण नहीं हो सकेंगे। साथ ही टीकाकरण जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की गति धीमी हो जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारियों की स्थिति
पद - सृजित - तैनात
एसीएमओ - 14 - 02
डीसीएमओ - 05 - 00
प्रधान सहायक - 03 - 01
वरिष्ठ सहायक - 13 - 04
कनिष्ठ सहायक - 15 - 00
आशुलिपिक - 02 - 00
स्टोर कीपर - 01 - 00
----
अधिकारियों के स्थानांतरण होने के बाद रिलीव कर दिया गया है। इससे अब अधिकारियों की भारी कमी हो गई है। ऐसे में कार्य का अधिक लोड बढ़ गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों के मिलने पर लोड कम हो जाएगा।
- डॉ. जेएस बक्शी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed