फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   with explosive on arrest

विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 19 Mar 2018 12:23 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Mon, 19 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
with explosive on arrest
explosive - फोटो : demo
जाखलौन थानांतर्गत धौर्रा चौकी क्षेत्र के माताखेड़ा गांव स्थित गांव के पास पुलिस ने अवैध रूप से खदानों में प्रयोग के लिए ले जाए जा रहे विस्फोटक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस को देख एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी के पास से 121 डेटोनेटर और 23 बारूदी सेल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

धौर्रा चौकी इंचार्ज प्रदीप द्विवेदी को मुखबिर से सूचना मिली कि खदानों में प्रयोग करने के लिए अवैध रूप से विस्फोटक ले जाया जा रहा है। सूचना पर विश्वास कर चौकी इंचार्ज ने हमराहियों के साथ माताखेड़ा गांव के बाहर गांव निवासी आजाद यादव पुत्र महीप सिंह के खेत पर बने कुएं पर आजाद यादव और एक अन्य व्यक्ति को खड़ा देख छापेमारी की। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आजाद यादव मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान माताखेड़ा निवासी गोविंद सहरिया पुत्र सुरेश सहरिया बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से 121 डेटोनेटर और 23 बारूदी सेल बरामद किए। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भागे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed