फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   winter

लौट कर आई कड़ाके की ठंड

Wed, 20 Jan 2016 01:12 AM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
winter
ललितपुर। आखिरकार मौसम ने जनपदवासियों को कंपकंपाने वाली सर्दी का एहसास
विज्ञापन
करा ही दिया। मकर संक्रांति वाले दिन से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार रात हुई बरसात के कारण मंगलवार की सुबह से सर्दी अचानक तेज हो गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 बरसात और ठंडी हवाओं ने मौसम को जबरदस्त सर्द कर दिया है। ठंड का असर लोगों की दिनचर्या पर भी देखा गया। ठंड के कारण लोगों ने आवश्यक काम होने पर ही घर से निकलना मुनासिब समझा। बढ़ी हुई ठंड को देखते हुए सुबह से जले अलाव देर रात तक जलते रहे। लोग आग से ठंड को दूर भगाने का प्रयास में रहे। सोमवार की रात हुई बरसात से जिले भर के किसानों में खुशी की लहर है। मौसम की बेरुखी सह रहे किसानों को हल्की बारिश से भी काफी उम्मीदें जाग गई हैं। जानकारों का कहना है कि बरसात और सर्द मौसम से गेहूं की फसल को फायदा पहुंचेगा। मकर संक्रांति के पहले दिन का तापमान जहां तीस डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

इस तरह गिरा तापमान
मकर संक्रांति को तापमान अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस, इसके अगले दिन अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस, इसके बाद अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस, 18 जनवरी को अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा।  

कार्यालयों में रहा सन्नाटा
सरकारी कार्यालयों में मंगलवार को छुट्टी जैसा माहौल रहा। तहसील दिवस, बढ़ी ठंड व बिजली नहीं आने के कारण अधिकांश कार्यालयों में केवल कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और अलाव का सहारा लेकर ठंड से मुकाबला करते देखे गए। बढ़ी हुई ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार को ही कक्षा आठ तक के बच्चों के तीन दिन के अवकाश की घोषणा कर दी थी। छुट्टी के कारण बच्चों को सर्दी में स्कूल नहीं जाना पड़ा। वहीं, छुट्टी को लेकर सरकारी शिक्षकों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। अवकाश से शिक्षकों को दूर रखा गया, इसको लेकर शिक्षकों में मायूसी रही।

अलाव जलवाए
ललितपुर। सर्दी व शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। धूप भी नहीं निकल रही है। मौसम के बदलते हालातों को  देखते हुए जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने नगर पालिका के अवर अभियंता विपिन कुमार को पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव को नियमित जलाने के निर्देश दिए। इस पर नगर पालिका द्वारा  संचालित रैन बसेरा में ठहरने वाले गरीबों व असहायों की सुविधा के लिए पर्याप्त रजाई व गद्दों की व्यवस्था करा दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व आर के लवानियां ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed