फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Will put development plans on ground: DM

विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे : डीएम

Tue, 05 Sep 2023 11:57 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 05 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Will put development plans on ground: DM
पदभार ग्रहण करने के बाद बताईं अपनी प्राथमिकताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नये जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वह क्षेत्र में विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे। उन्होंने बताया कि वह एक सितंबर को आईएएस सेवा में उन्हें नौ वर्ष पूरे हो गए।
2014 बैच के आईएएस अक्षय त्रिपाठी की जिलाधिकारी के तौर पर पहली तैनाती जनपद में हुई है। इससे पहले वह कई जनपदों में अलग-अलग पदों पर तैनाती रहे हैं। जनपद में वह लखनऊ से विशेष सचिव के पद से आए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि वह मूलतः उरई के रहने वाले हैं, उन्हें पहली पोस्टिंग इटावा में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में मिली थी। ललितपुर से पहले वे विशेष सचिव आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स लखनऊ के पद पर तैनात रहे।
विज्ञापन

अयोध्या में सीडीओ, कानपुर में नगर आयुक्त, जालौन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त रहे। उन्होंने कहा कि वह पर्यटन विकास के लिए जो संचालित योजनाएं हैं, उनको गति देंगे। साथ ही सड़क व अन्य योजनाओं को भी गति देने के लिए प्रयास करेंगे। अन्ना जानवरों की रोकथाम के लिए व्यापक कदम उठाए जाऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मेेडिकल कॉलेज व अटल आवासीय विद्यालय की इमारतों को पूर्ण कराते हुए उनके संचालन की बात कही। बोले कि इसके अलावा अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाएगा।


अधिकारियों से परिचय के दौरान पूछी शैक्षिक योग्यता और अनुभव
कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त डीएम ने कलक्ट्रेट कार्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की, बैठक में प्रत्येक अधिकारी से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी शैक्षिक योग्यता, तैनाती व गृह जनपद तथा सेवा संबंधी अनुभव की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करें। इस अवसर पर सीडीओ कमलाकांत पांडेय, एडीएम एफआर अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ इम्तियाज अहमद, एके सिंह, केएन पांडेय, रविंद्रवीर यादव, राजेश सिंह, सुरजीत सिंह, नवीन मिश्रा, ओपी सिंह, नगर पालिका निहाल चंद्र, रेखा रावत, गीता सिंह, आकांक्षा यादव, हेमलता, आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed