{"_id":"82485d9c97ed395339dc86c00c19a723","slug":"will-prepare-the-national-population-register-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार होगा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार होगा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर
ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर में रहने वाले निवासियों की संख्या एक माह में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) में दर्ज हो जाएगी। इसके लिए प्रगणक घर-घर (डोर टू डोर) दस्तक देंगे। शनिवार को नगर पालिका कार्यालय में करीब आठ विभागों के आधा सैकड़ा कर्मचारियों को बुकलेट वितरित की गई। इसका सर्वे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
26 वार्डों वाले नगर में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 1.33 लाख लोग निवास करते थे। लेकिन, इन चार सालों में नगर का तेजी से विस्तार हुआ है। मुहल्लों के बीच खाली पड़ी जमीन पर भवन बनकर तैयार हो गए हैं। मुहल्ला रावतयाना प्रथम व द्वितीय, देवगढ़ रोड, झांसी रोड, राजघाट रोड, पिसनारी बाग, चौकाबाग, आजादपुरा प्रथम, आजादपुरा तृतीय, लेड़ियापुरा, गांधीनगर प्रथम व द्वितीय, नेहरू नगर प्रथम व द्वितीय आदि में सर्वाधिक भवन बनकर तैयार हुए।
साथ ही नगरीय सीमा के बाहर भी भवनों की संख्या में वृद्धि हुई। इस कारण नगरीय जनसंख्या में भी वृद्धि हो गई। इसकी जानकारी लेने के लिए भारत सरकार का गृह मंत्रालय राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार कर रहा है। जनगणना कार्य निदेशालय उप्र के निर्देशन में होने वाले इस कार्य के अंतर्गत प्रगणक डोर-टू-डोर नगरवासियों के घर दस्तक देंगे।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद ने 26 वार्डों वाले नगर को 226 भागों में बांटा गया। इसमें सिंचाई विभाग प्रथम, द्वितीय, तृतीय, राजघाट निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, डायट, जल निगम सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को लगाया गया है। एक कर्मचारी को करीब चार से पांच भाग दिए गए हैं। इस प्रकार कुल 56 कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया गया है। कर्मचारियों को नगर पालिका सभागार में शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया। कर्मचारियों को बुकलेट का वितरण भी किया गया।
यह सर्वे जल्द शुरू कर दिया जाएगा, जिसमें कर्मचारी घर-घर जाकर बढ़े हुए सदस्यों की संख्या जोड़ने का काम करेंगे और मृत व्यक्तियों की संख्या को कम करेंगे। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में परिचय पत्र और आधार कार्ड का नंबर भी दर्ज किया जाएगा। एक माह से लेकर पांच या दस साल के बच्चे या बच्चियों के आधार कार्ड नहीं होने पर परिवार सूची में स्थान दिया जाएगा। यह कार्य प्रगणकों को करीब एक माह में पूर्ण करना है।
ग्राम पंचायत चुनाव के साथ सर्वे में लगी ड्यूटी
राष्ट्रीय जनसंख्या परिवार रजिस्टर में सिंचाई विभाग प्रथम, द्वितीय, तृतीय, राजघाट निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, जल संस्थान, डायट, जल निगम सहित अन्य विभागों के जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनकी ड्यूटी पहले से ही ग्राम पंचायत चुनाव में लगी है। नगर पालिका के कर्मचारी जो यह सर्वे देख रहे हैं, उनको भी चुनाव ड्यूटी के पत्र आ चुके हैं। ऐसी स्थिति में सर्वे का काम निर्धारित तिथि में पूर्ण होने की उम्मीद नहीं है।
शासन को भेजी जाएगी बुकलेट
ललितपुर। राष्ट्रीय जनसंख्या परिवार रजिस्टर की अपडेट बुकलेट तैयार होने के बाद शासन को भेजी जाएगी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सर्वे का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा, जिससे समय से काम पूर्ण हो सके। जरूरत पड़ने पर रिजर्व में रखे गए नगर पालिका के अतिरिक्त कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा, जिससे शासन को समय से रिपोर्ट भेजी जा सके।