फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Will know from parents the reasons for not sending children to school

Lalitpur News: अभिभावकों से जानेंगे बच्चों को स्कूल न भेजने के कारण

Thu, 23 May 2024 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Will know from parents the reasons for not sending children to school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्कूल न आने वाले बच्चों का सर्वेक्षण कर शिक्षक उनके घर जाएंगे और अभिभावकों से कारण जानेंगे। इसके बाद इन बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराया जाएगा।
जिले में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, इनमें करीब डेढ़ लाख बच्चे पंजीकृत हैं। लेकिन, कई क्षेत्रों में अभी भी ऐसे बच्चे हैं, जिन्होंने या तो स्कूल में प्रवेश नहीं लिया या फिर नाम लिखाकर स्कूल नहीं आते हैं। ऐसे बच्चों को स्कूल लाने के लिए शासन ने शारदा कार्यक्रम चलाया है। शिक्षक अपने क्षेत्रों में लोगों के घर जाएंगे और स्कूल न आने वाले बच्चों को चिह्नित करते हुए उनका सर्वेक्षण करेंगे। इतना ही नहीं शिक्षक अभिभावकों से बच्चों के स्कूल न आने के संबंध में 18 सवाल पूछेंगे। इसके बाद बच्चों का प्रवेश स्कूल में कराएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इस शैक्षिक सत्र में अधिक से अधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर स्कूलों में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन

---------
अभिभावकों से पूछे जाएंगे यह सवाल
सर्वेक्षण के दौरान शिक्षक आउट ऑफ स्कूल वाले बच्चों के अभिभावकों से यह सवाल पूछेंगे कि क्या बच्चा घर के कामों में लगा हुआ है। कचरा बीनने, घरेलू नौकर, ईंट-भट्ठा व खदानों पर काम करना, गैराज में काम करना, कृषि व्यवसाय, पुश्तैनी दस्तकारी, छोटे होटलों पर काम करना, भाई-बहनों की देखभाल करना, विद्यालय दूर होना, कक्षा कक्ष में छात्र संख्या अधिक होना, शिक्षक का व्यवहार अनुचित होने जैसे सवालों के जवाब जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed