फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Will have to wait for studies in 33 government high schools

Lalitpur News: 33 राजकीय हाई स्कूलों में पढ़ाई के लिए करना होगा इंतजार

Wed, 15 Jul 2026 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Will have to wait for studies in 33 government high schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शासन ने जिले में 33 राजकीय हाई स्कूल के निर्माण को स्वीकृति दी थी। इनमें पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को अगले सत्र 2027-28 तक का इंतजार करना होगा। वर्तमान में शासन से स्वीकृत 33 विद्यालयों के सापेक्ष 29 के भवनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो महज 60 से 70 फीसदी ही हो सका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भवन हस्तांतरित होने के बाद पद सृजित होंगे। इसके साथ ही कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा।
शासन ने ग्रामीणों को आस-पास में ही शिक्षा की सुविधा को राजकीय हाई स्कूल की सौगात दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भवन के सुपुर्द होने पर आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। भवन मिलने के बाद विद्यालयों में पद सृजित होंगे। इनमें अध्यापकों की तैनाती के बाद प्रवेश प्रक्रिया अपनाकर कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी। अन्यथा में आस-पास के विद्यालयों से शिक्षकों को लगाकर कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नवंबर में भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना है। इसके बाद आगामी प्रकिया अपनाई जाएगी। इससे स्पष्ट है कि इस सत्र में कक्षाएं शुरू नहीं हो सकेंगी।
विज्ञापन

---
टेंडर प्रकिया में उलझे चार विद्यालय
शासन ने 33 राजकीय हाईस्कूलों को निर्माण की स्वीकृति दी थी। इनमें 29 विद्यालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। चार विद्यालयों का निर्माण कार्य शुरू तक नहीं किया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चार विद्यालय के भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फैक्ट फाइल
स्वीकृत विद्यालय - 33
निर्माण कार्य शुरु - 29
टेंडर प्रक्रिया में - 04
एक विद्यालय की निर्माण लागत- 1.29 करोड़
निर्मााण स्थिति - 60 से 70 फीसदी
कार्य पूर्ण अवधि - नवंबर 2026
---
जनपद में 29 राजकीय हाईस्कूलों का निर्माण किया जा रहा है। चार विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। भवन सुपुर्द होने के बाद कक्षाएं संचालित की प्रकिया अपनाई जाएगी।-ओमप्रकाश, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed