Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wife suicide

गुटखा खाने पर पति ने डांटा तो पत्नी ने लगाई फांसी, मौत

Thu, 11 Mar 2021 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
wife suicide
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
ललितपुर। थाना सोजना के अंतर्गत ग्राम अगोड़ी में गुटखा खाने पर पति की डांट से नाराज विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पिता ने पति पर शराब पीकर परेशान करने और बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना सोजना के ग्राम अगोड़ी निवासी अंजली सेन (20) पत्नी शंकर सेन की शादी दो साल पहले हुई थी। परिजनों के अनुसार मंगलवार की सुबह उसके सास, ससुर व अन्य परिजन फसल कटाई के लिए खेत पर चले गए। अंजली और पति शंकर घर पर ही थे। दोपहर में अंजली जब गुटखा खा रही थी, तो पति ने ऐतराज जताया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा गया। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे शंकर खेत पर डीजल पंप चालू करने के लिए चला गया। शाम को करीब पौने पांच बजे जब वह घर लौटा तो पत्नी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने आवाज लगाई लेकिन जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। उसने पड़ोसियों की मदद से किसी औजार से अंदर लगी सांकल (कुंडी) खोली, तो अंजली का शव साड़ी से म्यारी पर फंदे से लटक रहा था। यह देख उसने खेत पर काम कर रहे पिता व अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सोजना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के ससुर केवल ने बताया कि दोपहर में जब बहू अंजली गुटखा खा रही थी, तो उसके पति शंकर ने गुटखा खाने से रोका, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद शंकर डीजल पंप चलाने के लिए खेत पर चला गया और अंजली ने कमरे में जाकर फांसी लगा दी। वहीं, मृतका के पिता मध्य प्रदेश के सागर निवासी खुमान सेन ने आरोप लगाया कि गुटखा खाने जैसी छोटी बात पर उसकी पुत्री फांसी नहीं लगा सकती है। 15 दिन पहले ही ससुर उसकी पुत्री को लेकर ससुराल गया था। जब अंजली मायके गई थी तो उसने पति द्वारा शराब पीकर परेशान करने की बात भी कही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री ने आत्महत्या नहीं की, पति द्वारा उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed