फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wife dead for fire thro petrol, condition is bad

पेट्रोल डालकर पत्नी को जलाया, हालत गंभीर

Sun, 12 Jan 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
wife dead for fire thro petrol, condition is bad
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम पिपरियावंशा में पति ने पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पति महिला पर शक करता था। इस कारण दोनों में विवाद हुआ और पति ने घटना को अंजाम दे दिया। अन्य ससुरालियों ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, चिकित्सकों के अनुसार महिला 70 प्रतिशत जल गई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ग्राम पिपरियावंशा निवासी रेखा (27) पत्नी अनिल अपने घर में खाना पका रही थी, जबकि सास-ससुर खेत में थे। तीनों बच्चे स्कूल गए थे। रेखा ने बताया कि जब वह खाना बना रही थी, इसी दौरान घर में मौजूद पति ने उस पर शक जताते हुए दूसरे आदमी से संबंधों की बात कही। उसने मना किया, लेकिन पति नहीं माना और विवाद करने लगा। इसी दौरान पति बाहर गया और कहीं से एक शीशी में पेट्रोल लेकर आया और उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जलते चूल्हे में उसका सिर दे दिया, जिससे पूरा शरीर जलने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और खेत पर गए उसकेे सास और ससुर को बुलाया। किसी प्रकार आग बुझाई। सास मीना और ससुर कल्लू उसे जिला अस्पताल लाए। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति पहले भी उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है। पीड़िता रेखा के चाचा थाना सौजना के ग्राम कोरवास निवासी हल्लू ने बताया कि उसकी भतीजी रेखा को उसका पति पहले भी परेशान कर मारता-पीटता था। इस कारण तीन माह रेखा मायके में रही। गांव में पंचायत हुई और रेखा के पति को बुलाकर समझौता कराया गया। लिखा-पढ़ी स्टांप पर हुई थी कि वह अपनी पत्नी को पंचायत के बाद परेशान नहीं करेगा। इसके बाद मायके वालों ने रेखा को ससुराल भेज दिया था। अब उसने फिर से मारपीट करते हुए यह घटना कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने मांगी पति को मौत की सजा
पेट्रोल डालकर आग लगाकर जलाने के बाद ससुरालियों द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तड़पती हुई पत्नी ने अपने पति की इस गलती के लिए उसे फांसी की सजा दिलाए जाने की बात कही। वह चिल्लाते हुए पति को फांसी हो की बात कह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरियावंशा में महिला को जलाने का मामला संज्ञान में आया है। जाखलौन पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। महिला के बयानों के आधार पर जो भी सत्यता होगी, उसके आधार पर दोषी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed