फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wife blamed murder

बांध में मिले शव के मामले में परिजनों ने लगाए आरोप

Mon, 19 Oct 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
wife blamed murder
ded body - फोटो : ded body
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत रोहिणी बांध में दस दिन पूर्व मिले शव के मामले में पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जाहिर की है। परिजनों ने एसपी ने आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढ़ूमल निवासी पार्वती पत्नी स्व. रामचरन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके गांव के दो लोग सात अक्तूबर को सुबह 10 बजे उसके घर मोटरसाइकिल से आए थे और उसके पति रामचरन को अपने साथ आवश्यक काम की कहकर ले गए थे। उसके लड़के अजय ने देखा कि वह लोग रामचरन को मड़ावरा की ओर ले गए। बार-बार पूछने पर उन्होंने कहा कि रामचरन कुछ देर बाद आ जाएगा। दो दिन बीत जाने के बाद भी पति वापस नहीं आए तो काफी चिंता हुई। आठ अक्तूबर को उसने मड़ावरा थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया। नौ अक्तूबर को उसे थाना मड़ावरा से फोन करके कहा गया कि रोहिणी बांध पहुंचो। वह परिजनों के साथ वहां पहुंची तो उसके पति रामचरन का शव पानी में उतरा रहा था। आरोप है कि दस दिन बीत जाने के बाद भी उसके पति की मौत के जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर उसके पति की हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed