फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Whose spoke his problem, officers are not pik up phone

किसे सुनाए समस्या, अफसर नहीं उठाते फोन

Sat, 26 Sep 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Whose spoke his problem, officers are not pik up phone
ललितपुर। भारतीय स्वाभिमान जन महासभा के जिलाध्यक्ष ने फीडर नंबर तीन पर बिजली की हो रही अघोषित कटौती के संबंध में अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली और पानी आवश्यक सुविधा है, इसके बाद भी इनसे जुड़े अफसर उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते हैं। इससे समस्या का समाधान तुरंत नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सपेरा ने अपर जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि फीडर नंबर तीन पर रोजाना दिन और रात में अंधाधुंध अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। रात में बिजली नहीं रहने से आम नागरिकों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ता है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरपूर बिजली की आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन विभागीय कर्मियों की मनमानी के चलते फीडर नंबर तीन के उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। छोटी-छोटी कमियों पर घंटों फीडर बंद रखा जाता है। कभी तार टूटने तो कभी ओवरलोड का बहाना बनाकर बिजली काट दी जाती है। इस कारण पेयजल की आपूर्ति पर विपरीत असर पड़ता है। ऐसे में फीडर नंबर 3 से जुड़े उपभोक्ता बिजली के साथ पानी के लिए परेशान होते हैं। जब इसकी शिकायत करने की कोशिश करते हैं तो विद्युत विभाग एवं जल संस्थान के अफसर बेपरवाह होकर फोन नहीं उठाते हैं। विद्युत विभाग के अफसरों के सीयूजी नंबर उपभोक्ताओं के लिए शोपीस साबित हो रहे हैं। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से फीडर नंबर 3 पर होने वाली अघोषित बिजली कटौती को तुरंत बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed