{"_id":"65ca827ab31fda7f55029346","slug":"when-ram-comes-we-will-decorate-the-courtyard-children-presented-on-bhajan-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-110255-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे... भजन पर बच्चों ने दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे... भजन पर बच्चों ने दी प्रस्तुति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दीपचंद्र चौधरी पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे, भजन पर शानदार प्रस्तुति दी।
स्कूल के संस्थापक कमलेश चौधरी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का अर्थ है, किसी संस्कृति की विशेषताओं को कला के माध्यम से प्रस्तुत करना। पढ़ाई के साथ इन कार्यक्रमों का अलग ही महत्व है। इसके माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ने का मंच प्राप्त होता है। बच्चों ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी, अयोध्या में राम मंदिर व पश्चिम बंगाल में मां काली और चेन्नई आदि राज्यों की झांकी प्रस्तुत की। भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई के नाटकों ने भी लोगों को प्रभावित किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राम आएंगे... और अपनी नृत्य कलाओं से दर्शकों के मन को खूब लुभाया।