फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   When asked for roads and electricity, the colony was declared illegal.

Lalitpur News: सड़क, बिजली मांगी तो कॉलोनी को बताया अवैध

Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
When asked for roads and electricity, the colony was declared illegal.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। बाइपास से पनारी रोड बड़ी नहर के पास रावतयाना अंतर्गत शिवधाम कॉलोनी एवं अहिल्याबाई नगर में पीएम आवास योजना के तहत दर्जनों आवास बनाए गए हैं, लेकिन सड़क, नाली और बिजली की सुविधाओं की मांग पर विभागों द्वारा इन्हें अवैध बताया जा रहा है। यहां पर योजनाओं के माध्यम से सोलर पैनल भी लगाए गए हैं। अहिल्याबाई नगर और शिवधाम कॉलोनी नाम से दो बड़ी बस्तियां हैं। इनमें लगभग 250 से 300 मकान बनकर तैयार हो गए हैं। कई मकानों का निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहा है। इसके साथ ही यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करीब तीन दर्जन से अधिक आवास बनकर तैयार हैं। यहां रहने के साथ ही कई लोग व्यापार भी कर रहे हैं। कोई किराने की दुकान खोले है तो कोई आटा चक्की चला रहा है। निजी क्लीनिक भी संचालित है।


इसके बाद भी सरकारी तंत्र द्वारा कॉलोनी को अवैध बताने से यहां के बाशिंदे सड़क, बिजली, नाली जैसी आवश्यक सुविधाओं से वंचित हैं। उनका कहना है कि यदि कॉलोनी अवैध है तो अन्य सरकारी योजना का लाभ कैसे मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed