फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wheat procurement: Nine days left, center could not be decided yet

गेहूं खरीद: नौ दिन का समय शेष, अब तक तय नहीं हो सके केंद्र

Mon, 21 Mar 2022 09:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement: Nine days left, center could not be decided yet
ललितपुर। शासन ने एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। गेहूं के समर्थन मूल्य में भी 40 रुपये की वृद्धि की गई है। अब गेहूं की खरीद शुरू होने में नौ दिन का समय ही बाकी रह गया है, लेकिन जिले में अब तक गेहूं खरीद केंद्र नहीं बन सके हैं। जिम्मेदारों ने बताया कि क्रय नीति जारी नहीं होने से क्रय केंद्र निर्धारित नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

रबी की दलहनी फसलों की कटाई और मढ़ाई के बाद किसानों ने उपज निकाल ली है। अब गेहूं की फसल भी पककर तैयार हो गई है। हालांकि कहीं अभी कुछ दिन शेष रह गए हैं तो अधिकांश क्षेत्रों में किसान गेहूं की कटाई में जुट गए हैं। कुछ क्षेत्रों में फसल की मढ़ाई तक हो चुकी है। वहीं किसान अपनी फसल का लाभकारी मूल्य पाने के लिए क्रय केंद्रों पर विक्रय के लिए आवेदन प्रकिया में जुट गए हैं।
विज्ञापन

इस बार शासन ने गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसमें नौ दिन का समय बाकी रह गया है, लेकिन अब तक क्रय केंद्र तय नहीं किए जा सके हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि शासन की ओर क्रय नीति जारी नहीं हुई है। क्रय नीति जारी होने के बाद ही केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष मौसम ठीक होने से गेहूं की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करें पंजीयन
जिले में एक अप्रैल से गेहूं क्रय सत्र की शुरुआत होगी। इसके लिए किसानों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। किसानों को पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड व बैंक पासबुक, भूमि के विवरण के लिए खतौनी या 61 ख व मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। किसान विभागीय वेबसाइट पर जाकर विभिन्न विवरण अपलोड कर क्रय केंद्र के लिए पंजीयन कर सकेंगे।

शासन की ओर से गेहूं खरीद के लिए समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी गई है, लेकिन क्रय नीति अब तक जारी नहीं की गई है। गेेहूं खरीद केंद्र की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। नीति जारी होते ही तय तिथि से खरीद शुरू की जाएगी।
- राकेश कुमार त्रिपाठी, खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed