फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   What kind of communicable disease control campaign is this? 14 days later, no diagnosis was made.

Lalitpur News: ये कैसा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 14 दिन बाद नहीं हो सका निदान

Tue, 14 Jul 2026 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
What kind of communicable disease control campaign is this? 14 days later, no diagnosis was made.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन, 14 दिन बीतने के बाद भी खाली प्लाटों से जल भराव की समस्या का निदान नहीं हो सका है। हालत यह है कि लंबे समय से जमा दूषित पानी व गंदगी से दुर्गंध उठ रही है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में आस-पास के लोगों में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
---
फोटो- 11
आजादपुरा शिशु मंदिर के पीछे जमा गंदगी व कचरा
शहर के मोहल्ला आजादपुरा शिशु मंदिर के पीछे खाली प्लाट में गंदगी पहले ही पड़ी हुई है। अब रास्ता व प्लाट में ही दूषित पानी जमा हो गया है। यही नही नालियों की सफाई न होने से पानी जमा हो रहा है। जिससे सड़कों पर जल भराव हो रहा है। इससे मोहल्लावासी सुरक्षित निकल तक नहीं पा रहे हैं। बच्चे निकासी में गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। साथ ही गंदगी से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। सफाई न होने से बीमारियों की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

---
फोटो- 12
शहर के मोहल्ला आजादपुरा में वर्णी चौराहा से करीम नगर मार्ग में खाली प्लाट में कचरा व गोबर पड़ा हुआ है। जिसमें नाली व बारिश का पानी भी जमा होने से कचरा सड़ने से दूषित दुर्गंध उठ रही है। साथ ही बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो- 13
रामलीला मैदान के पीछे स्थित कॉलोनी में सड़क नहीं है। महज कच्चे रास्ता व नाली न होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। प्लाट अधिक गहरे होने से नालियों व बारिश का पानी जमा बना हुआ है। लंबे समय से जमा होने से दुर्गंध उठ रही है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

---
फोटो- 14
शहर के मोहल्ला गोविंदनगर स्थित कांशीराम कॉलोनी में लगभग 300 से अधिक परिवार रहते हैं। मुख्य मार्ग के किनारे दूषित पानी जमा हुआ है। इसमें ही कचरा डाला जा रह है। इससे उठने वाली बदबू से लोग परेशान है।
लोगों में बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार पानी की निकासी नहीं करा रहे हैं।
----
शहर में खाली प्लाटों में जलभराव व गंदगी नहीं होने दी जाएगी, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
-दिनेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed