फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   weekly off shops violation

बंदी दिवस न मानने वालों के काटे जाएं चालान

Sat, 21 Nov 2020 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
weekly off shops violation
shops.jpg - फोटो : shops.jpg
महरौनी (ललितपुर)। स्थानीय बाजार में शुक्रवार बंदी का दिन है। इसके बावजूद कई दुकानदार दुकानें खोले रहे। बंदी दिवस का पालन करने वाले व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापार मंडल कमेटी और नगर पंचायत प्रशासन या तो बाजार पूरी तरह खोला जाए या फिर बंदी दिवस का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे जाएं।
विज्ञापन

नगर में बाजार की दुकानों को सप्ताह में एक दिन बंद रखने के लिये शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद कई दुकानदार साप्ताहिक बंदी दिवस नियम की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ होकर दुकानें खोले रहे। व्यापारियों का कहना है कि व्यापार मंडल कमेटी और नगर पंचायत प्रशासन या तो साप्ताहिक बंदी दिवस खत्म कर दे या फिर कड़ाई से पालन कराने हेतु आगे आए। जो व्यापारी नियम विरुद्ध काम करें उनका चालान काटा जाए।
विज्ञापन

-----------
साप्ताहिक बंदी दिवस का पालन प्रशासन द्वारा सख्ती से कराया जाना चाहिये।
- अनूप तिवारी, भोले हार्डवेयर महरौनी।
बाजार या तो पूरा खोला जाय या फिर बंद कराया जाय। जो दुकानदार साप्ताहिक बंदी दिवस के दिन दुकान खोलते है उनके विरुद्ध कार्यवाही हो।
- ब्रजेश तिवारी, चिल्ड वाटर ।
हम लोग सुबह से ही दुकानें बंद किये हैं और व्यापारी दुकानें खोले रहें, यह गलत है।
- परवेज आलम, सदन बैटरी ।
साप्ताहिक बन्दी होनें से मैंने होटल बन्द रखा है। सामान खराब होने की चिन्ता सता रही है। पूरा मार्केट खुला देख आक्रोश व्याप्त है।
- ओमप्रकाश तिवारी, होटल व्यवसायी।
ट्रैक्टर का शोरूम है। साप्ताहिक बंदी का पालन किया, लेकिन समूचा बाजार खुला रहा। साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन होना चाहिए।
- भूपेंद्र सिंह बुन्देला, मडावरा रोड़, महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed