{"_id":"6712cd01a2c15afdb40bda57","slug":"waterlogging-in-populated-areas-roads-in-bad-shape-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-122703-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आबादी क्षेत्र में जलभराव, सड़कें खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आबादी क्षेत्र में जलभराव, सड़कें खस्ताहाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम पंचायतों में घरों के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। तालबेहट से जखौरा मार्ग में आबादी वाले क्षेत्रों में नाली न होने से दूषित पानी सड़क पर बह रहा है।
सड़कों पर पानी जमा होने से गड्ढे हो गए हैं। यह हाल ग्राम पंचायत तरगुवां, बिजरौठा में महीनों से बना हुआ है। यहां सड़क पर पानी जमा होने से विशाल गड्ढा हो गया है। राहगीरों को सुरक्षित निकलना तक दुश्वार हो गया है। तालबेहट से जखौरा मार्ग की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। इस मार्ग में दो ग्राम पंचायतों के कुछ गांव की आबादी सड़क किनारे ही रहती है। ग्राम पंचायत तरगुवां में ओवरब्रिज के आगे नाली न होने से घरों का पानी सड़क पर आ रहा है। लगातार यही हालत रहने से सड़क उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। कई जगह पर सड़क छलनी तक हो गई है। यही हाल ग्राम पंचायत बिजरौठा के मजरा बौलारी में बना हुआ है।
यहां सड़क से अधिक ऊंचाई पर मकान व दुकानों का निर्माण किया गया है। अब इनका दूषित पानी सीधा सड़क किनारे बह रहा है। कुछ स्थान पर निकासी न होने से सड़क पर ही जमा हुआ है। इससे सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
हालत यह है कि बारिश ही नहीं गर्मी व सर्दी के मौसम में भी सड़क पर पानी जमा है। सड़क नवीनीकरण के बाद ही टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। राहगीर दिनभर गंदे पानी से होकर निकल रहे हैं।