{"_id":"685c450938a958589d0f27b4","slug":"water-will-soon-come-in-the-scheme-affected-by-bhaunrat-dam-minister-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-137886-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौंरट बांध से प्रभावित योजना में जल्द आएगा पानी : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौंरट बांध से प्रभावित योजना में जल्द आएगा पानी : मंत्री
विज्ञापन
ललितपुर। भौरट बांध परियोजना से प्रभावित बानपुर पेयजल योजना को जल्द प्रारंभ कराने का जलशक्ति मंत्री ने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय से वार्ता कर इस परियोजना को प्रारंभ किया जाएगा।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आपातकाल लगे 50 साल हो गए। कांग्रेस ने आज के दिन देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में अधिकांश जगहों पर पाइप लाइन डल चुकी है। पेयजल आपूर्ति हो रही है। भौरट बांध से संचालित पेयजल योजना में आ रही दिक्कतों का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र रावत, मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, ध्रुव सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
हर घर पेयजल पहुंचाने के निर्देश : जलशक्ति मंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रत्येक घर में पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ऊंचाई वाली जगहों पर लो प्रेशर से जलापूर्ति की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उधर, कचनौंदाकलां में मंत्री ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर जलशोधन प्रक्रिया को देखा। परिसर में पौधरोपण भी किया। परियोजना स्थल पर ही आयोजित हर घर जल, जल जीवन मिशन अंतर्गत जल संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
0000000
भाजपा नेता ने दिया ज्ञापन
ललितपुर। भाजपा नेता अवधेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने मंत्री को ज्ञापन दिया। बताया कि नमामि गंगे के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइनें बिछाने के लिए ठेकेदारों को चुना गया। मनमाने तरीके से जहां तहां सड़कों को खोदा जा रहा है। रोड को नष्ट किया जा रहा है, जिस कारण आमलोग परेशान हैं। ज्ञापन पर हरिओम साहू, रूपेश साहू, ध्रुव राजा, दीपक पाराशर, रोहन राजपूत, शिवम तिवारी, पंकज जैन के हस्ताक्षर बने हैं।
0000000
मुआवजा दिलाने की मांग
ललितपुर। भारतीय किसान संघ ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को ज्ञापन देकर उटारी बांध में अर्जित की गई तीन गांव की जमीन, पेड़, बंधी, कुआं आदि का मुआवजा दिलाने की मांग की। बताया कि ग्राम बिल्ला बड़ोखरा, सूरी आदि ग्रामों की जमीन बंधी, पेड़ पौधे, मकान, कुआं, बोर आदि विगत आठ नौ वर्ष पूर्व उटारी बांध परियोजना के तहत अर्जित कर ली गई थी। इसका मुआवजा ग्रामीणों को नहीं मिला। साथ ही कई सालों से उनकी फसलें जलभराव के कारण नष्ट होती चली आ रही हैं। उसका भी मुआवजा नहीं मिला। ज्ञापन पर भाकिसं प्रातीय उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, हरिओम राजपूत, सोहनलाल विश्वकर्मा, नवीन जैन आदि के हस्ताक्षर हैं।