फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water will reach the fields through the Shahzad Sprinkler Project, providing farmers with a new irrigation facility.

Lalitpur News: शहजाद स्प्रिंकलर परियोजना से खेतों तक पहुंचेगा पानी, किसानों को मिलेगी सिंचाई की नई सुविधा

Sat, 20 Jun 2026 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Water will reach the fields through the Shahzad Sprinkler Project, providing farmers with a new irrigation facility.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाने वाली शहजाद स्प्रिंकलर परियोजना अब सिंचाई का मजबूत आधार बनेगी। शहजाद स्प्रिंकलर परियोजना और कचनौंदा बांध के अवशेष कार्यों की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले के दौरे के दौरान इन दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

तालबेहट तहसील क्षेत्र स्थित शहजाद बांध पर सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए वर्ष 2018-19 में 89.88 करोड़ रुपये की लागत से शहजाद स्प्रिंकलर परियोजना स्वीकृत की गई थी। परियोजना के तहत बांध के दाहिने तट पर पंप हाउस का निर्माण किया गया है। स्प्रिंकलर प्रणाली से सिंचाई के लिए यहां 315 केवी क्षमता के तीन पंप स्थापित किए गए हैं। साथ ही 123 किलोमीटर लंबी प्रेशराइज्ड पाइपलाइन बिछाकर आधुनिक सिंचाई व्यवस्था विकसित की गई है।
विज्ञापन

इस परियोजना से बरौदाडांग, पारौन, रजपुरा और बटवाहा समेत आसपास के क्षेत्रों की 1,740 हेक्टेयर भूमि रबी और खरीफ सीजन में सिंचित होगी। इससे करीब 1,500 किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। लगभग आठ वर्ष में पूरी हुई यह परियोजना क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को नई मजबूती देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
कचनौंदा बांध के अवशेष कार्य भी हुए पूरे
बानपुर क्षेत्र में सजनाम नदी पर कचनौंदा बांध परियोजना की शुरुआत वर्ष 2007-08 में हुई थी। प्रारंभिक लागत करीब 300 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी और परियोजना को वर्ष 2012 तक पूरा किया जाना था, लेकिन वर्ष 2013 में कार्य बंद हो गया था। बाद में बांध के अवशेष कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना स्वीकृत की गई। इसके तहत नहरों, माइनरों और पेयजल संबंधी सुविधाओं का विस्तार किया गया। समय के साथ परियोजना की कुल लागत बढ़कर करीब 594 करोड़ रुपये पहुंच गई।

परियोजना के अंतर्गत करीब 40 किलोमीटर लंबी दो मुख्य नहरों और माइनरों का निर्माण कराया गया है। अवशेष कार्य पूरे होने के बाद महरौनी तहसील के 17 गांवों के 11,989 किसानों को लाभ मिलेगा। इससे 10,850 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संभव होगी।
--------------------------
एक नजर में कचनौंदा बांध परियोजना
कुल लागत : 594 करोड़ रुपये
पूर्ण जलस्तर : 341.70 मीटर
न्यूनतम जलस्तर : 334.75 मीटर
नौ आधुनिक गेट स्थापित
11,989 किसानों को मिलेगा लाभ
10,850 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
-----------------------------

शहजाद बांध पर निर्मित स्प्रिंकलर परियोजना और कचनौंदा बांध के अवशेष कार्यों की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने जनपद दौरे के दौरान दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

— अजय कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed