फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water will not accumulate in the grounds of the medical college

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज के मैदान में जमा नहीं होगा पानी

Wed, 14 May 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Water will not accumulate in the grounds of the medical college
- मेडिकल प्रशासन ने नाली की सफाई कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या नहीं होगी। लंबे समय से चौक पड़ी नाली से जलभराव हो रहा था। सोमवार को नाली की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब परिसर में जलभराव की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी।

मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन (जिला अस्पताल) की मरम्मत का कार्य किया गया है। इसमें अंडरग्राउंड नाली, वार्ड, ओपीडी परिसर समेत अन्य मरम्मत के कार्य किए गए हैं। बाहर भी निर्माण कार्य किया गया है। इससे परिसर की नाली में मिट्टी जमा होने से गायब हो गई थी। इससे जलभराव हो रहा था। हल्की बारिश में ही पानी जमा हो जाता था। इससे मुख्यद्वार से अस्पताल के द्वार तक पहुंचने में पानी से होकर निकलना पड़ता था। लंबे समय से पानी जमा होने से दूषित दुर्गंध तक उठ रही थी। समस्या को देखते हुए काॅलेज प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को नाली की सफाई करने के निर्देश दिए। जिस पर नाली की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यद्वार से लेकर पानी के टैंक, डायलिसिस यूनिट से होकर कॉलोनी के पीछे तक पूरी नाली की सफाई का कार्य किया जा रहा है। नाली की सफाई होने से पानी की निकासी सुगमता से होगी। साथ ही अस्पताल पहुंच रहे मरीज व तीमारदारों को भी आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

---
मेडिकल कॉलेज परिसर की नाली चौक होने से जलभराव की समस्या हो रही थी। अब नाली की सफाई कराई जा रही है। इससे समस्या दूर हो जाएगी।
- डॉ. विशाल जैन, सहायक आचार्य, मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed