फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water will flow throughout the year in the rivers connected to the dams.

Lalitpur News: बांधों से जुड़ने वाली नदियों में वर्षभर बहेगा पानी

Sat, 18 May 2024 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Water will flow throughout the year in the rivers connected to the dams.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जामनी, रोहिणी, सजनाम बांधों में मिलने वाली नदियों से जुड़ने वाले विलुप्त नालों को पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ड्रेन सर्वे करवा रहा है। करीब दो सौ से अधिक नालाें के सर्वे की तैयारी है। इन नालों के पुनर्जीवित होने से नदियों में वर्ष भर पानी रहेगा।
जिले को बांधों का जनपद कहा जाता है। यहां चौदह बांध परियोजनाएं हैं, जोकि विभिन्न नदियों पर निर्मित हैं। इन बांधों से यहां के लोगों को सिंचाई, पेयजल और वाणिज्य उपयोग के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। प्रमुख नदियों में बेतवा, रोहिणी, शहजाद, जामनी, सजनाम, उटारी, सौंर, घुंसी, अमझिर, पाली, ओडी, बानई हैं और विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरती हैं। इन नदियों से कई नाले जुड़े हैं, लेकिन गुजरते दिनों के साथ इनकी यह हालत हो चुकी कि या तो ये विलुप्त हो गए या फिर सिर्फ बरसाती नाले बन गए।
विज्ञापन

अब सिंचाई विभाग जामनी, रोहिणी, सजनाम बांधों में मिलने वाली नदियों के विलुप्त या क्षमता विहीन हो चुके नालों को पुनर्जीवित करेगा। विभिन्न क्षेत्रों में स्थित करीब नौ सौ किलोमीटर लंबाई के नालों का ड्रेन सर्वे कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। नालों के पुनर्जीवित होने से इनसे जुड़ी नदियों में वर्ष भर पानी रहेगा। इससे नदियों पर बने बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी तो होगी ही, जल संरक्षण भी होगा। इसका लाभ किसानों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फैक्ट फाइल
- जिले में 415 ग्राम पंचायतें
- 14 बांध परियोजनाएं
- करीब 2.64 लाख किसान
- करीब 3.15 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि
- करीब 2.85 लाख हेक्टेयर सिंचित भूमि
- करीब 1.80 लाख हेक्टेयर भूमि नहरों से सिंचित
-------
बांधों में मिलने वाली नदियों से जुड़े विलुप्त नालों को पुनर्जीवित करने के लिए ड्रेन सर्वे कराया जाएगा। कार्ययोजना तैयार की जा रही है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
इं. सलमान खान, सहायक अभियंता सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed