{"_id":"6ac3f1ada2c41c40d5046714","slug":"water-wasted-from-open-taps-roads-turn-into-ponds-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-164524-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खुली टोटियों से बर्बाद हो रहा पानी, सड़कें बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खुली टोटियों से बर्बाद हो रहा पानी, सड़कें बनी तालाब
विज्ञापन
सड़क पर फैली गंदगी और सड़क पर बहता नालियों का पानी
- फोटो : मुठभेड में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश राजा
ललितपुर। शहर के मोहल्ला आजादपुरा द्वितीय में अमृत योजना-2 के तहत पाइपलाइनों से कनेक्शन तो जोड़ दिए गए हैं, लेकिन उन कनेक्शनों में टोटियां नहीं लगाई गई हैं। इसके चलते यहां पानी सड़कों पर बर्बाद हो रहा है। सोमवार को आजादपुरा में टोंटियों का पानी सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पास सड़क पर जमा हो गया। ऐसे में सड़क तालाब बन गई, जिससे राहगीरों को परेशान होना पड़ा, जबकि स्कूल जा रहे बच्चों को भी सड़क में पानी जमा होने से परेशानी उठानी पड़ी।
वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत शहर के मोहल्ला आजादपुरा द्वितीय व तृतीय में पाइपलाइन चालू होने के बाद कनेक्शनाें की टोंटियां नहीं लगाई गई हैं। इसकी वजह से यहां पाइपों के कनेक्शनों का पानी सड़कों पर जमा हो गया और पूरी सड़क पर काफी दूर तक पानी भर गया। सुबह नल में पानी आने के बाद दोपहर तक यहां ऐसी ही स्थिति बनी रहती है। इस रास्ते पर दो स्कूल सेंट्रल पब्लिक स्कूल और कोलकाता स्कूल भी है।
-- -- -- -- --
यहां जब से नलों का कनेक्शन हुआ है, आज तक टोंटियां नहीं लगाई गई हैं। आए दिन यहां सड़कों पर नलों का पानी भर जाता है।
-रामपाल यादव, आजादपुरा तृतीय।
-- -- -- -- -- -- -- --
करीब दो महीने से अधिक समय से यहां नलों में कनेक्शन तो कर दिए हैं, लेकिन नलों में टोटियां नहीं लगाई हैं। इससे जब तक पानी आता है नलों का पानी सड़कों व नालियों में बहता रहता है।
विज्ञापन
-मोनू, नागरिक, आजादपुरा तृतीय।
-- -- -- --
मामला संज्ञान में आया है, जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-अवनीश मिश्रा, सहायक अभियंता, जल निगम।