{"_id":"64ff61a28255eb862e0035f4","slug":"water-was-released-by-opening-eight-gates-of-govind-sagar-dam-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-3473-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोविंद सागर बांध के आठ गेट खोलकर निकाला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोविंद सागर बांध के आठ गेट खोलकर निकाला पानी
विज्ञापन
देर रात गेट बंद हो जाने के बाद बांध के निचले इलाकों के लोगों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बारिश के चलते गाेविंद सागर बांध का जलस्तर पूरा होने के बाद भी पानी की आवक होने से रविवार को बांध के आठ गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। वहीं, बांध में पानी की आवक कम होने पर देर रात करीब 12 बजे बांध के गेटों को बंद कर दिया गया। बांध के गेट बंद हो जाने के बाद निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।
जनपद में नौ सितंबर की रात को जोरदार बारिश हुई। जिससे जनपद के अन्य बांधों सहित गोविंद सागर बांध भी 10 सितंबर की दोपहर तक पूर्ण जलस्तर तक पहुंच गया। लेकिन बांध के कैचमेंट एरिया से बांध में पानी आने का सिलसिला लगातार जारी रहा, इस कारण बांध का जलस्तर बढ़ने लगा। जलस्तर को निर्धारित करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर रविवार शाम करीब चार बजे बांध के आठ गेट 4-4 फुट तक खोलकर 4200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
उधर, बांध के गेट खुलने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। वहीं गोविंद सागर बांध के गेट खुलने का नजारा देखने के लिए बांध पर सैलानियों की भारी भीड़ पहुंच गई। हालांकि बांध के जलस्तर पर सिंचाई विभाग के आलाधिकारी लगातार निगरानी कर रहे थे। सोमवार की देर रात बांध में पानी की आवक कम हुई। तब रात 12 बजे बांध के गेट बंद कर दिए गए। बांध के गेट बंद हो जाने से निचले इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली।