फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water supply will be village to village from handpump

गांव-गांव में नलों से पानी की आपूर्ति होगी

Fri, 10 Jan 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Water supply will be village to village from handpump
मड़ावरा की क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते बीडीओ - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें वित्त वर्ष 2019-20 में होने वाले विकासकार्यों का अनुमोदन किया गया। ब्लॉक प्रमुख राजेश रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 में होने वाले विकासकार्यों पर चर्चा हुई। खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि विकास कार्यों के प्रति सभी ग्राम प्रधान क्रियाशील रहें। सकारात्मक सोच के साथ विकासकार्यों को कराया जाए। सभी लोग क्रियावादी बनें, जिससे विकासकार्यों के अच्छे परिणाम सामने आएं। विद्यालयों में बालक-बालिका शौचालय दुरुस्त किए जाए। टायल्स कम से कम तीन फिट लगाए जाएं, विद्यालय में बच्चों के लिये हैंडवॉश स्थल बनाया जाए। साफ सफाई, चाहरदीवारी, फर्श पर टायल्स का कार्य प्रमुखता के साथ कराया जाए।
विज्ञापन

हर घर नल परियोजना बुंदेलखंड में शुरू हो रही है। यह प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। गांव-गांव में नलों के द्वारा पानी की आपूर्ति होगी। पंचायतों में राज्य वित्त व चौदहवें वित्त की निधियां बढ़ीं हैं, किंतु नियंत्रण भी बढ़ा है। किसी भी विकास कार्य को पंचायत में नियमत: कराएं।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा के अंतर्गत 2020-21 के लेबर बजट की स्वीकृति, पेयजल कार्यक्रम, शिक्षा विभाग कार्यक्रम की समीक्षा, समाज कल्याण विभाग वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम, विद्युत आपूर्ति, पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम योजना आदि पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विकास कार्यों संबंधित लाभार्थियों के भुगतान समय पर किए जाएं। लाभर्थियों को ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा, प्रभारी एडीओ आलोक दुबे, एडीओ आइएसबी सर्वेश सचान, एपीओ हृदेश कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निखिल मित्तल, शैलेंद्र प्रजापति, महेंद्र यादव, जोधन सिंह, रग्घूलाल, उमाशंकर राजपूत, जिला पंचायत सदस्य प्रभु गंधर्व, रणवीर सिंह उर्फ जंजे यादव प्रधान, निरभान सिंह प्रधान, जगदीश सिंह प्रधान, देवेंद्र दिदोनीया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed