फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water supply will be provided in the morning and evening after removing the deficiencies

Lalitpur News: कमियां दूर कराकर सुबह-शाम कराई जाएगी जलापूर्ति

Thu, 26 Jun 2025 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Water supply will be provided in the morning and evening after removing the deficiencies
ललितपुर। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर पाइप पेयजल योजना की हकीकत जानी। कुछ ग्रामीणों ने नल से पानी न मिलने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि जिन घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां भी जल्द सुबह-शाम नल से पानी मिलेगा, कुछ कठिनाई आ रही है, उसे दूर कराया जा रहा है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुछ गांवों को छोड़ दें तो करीब 90 फीसदी घरों तक पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री अधिकारियों के साथ सदर तहसील क्षेत्र के तालगांव पहुंचे। पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से पाइपलाइन से पानी की सप्लाई मिलने के बारे में जाना। कुछ लोगों ने नल से कम पानी मिलने की शिकायत की तो कुछ ने कहा कि कभी-कभार पानी मिलता है।
विज्ञापन

यहां से मंत्री कचनौंदाकलां, सुनवाहा, गैंदोरा, कालापहाड़, लागौन, जैरवारा, नौहरखुर्द आदि गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों से पेयजल सप्लाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों से पूछा कि कितने घंटे पानी की सप्लाई आती है, ज्यादातर लोगों ने सप्लाई से संतुष्टि जताई। ग्राम सुनवाहा में पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह ने कहा कि सड़क के बीच से नाली बना दी गई है, इससे सड़क के नीचे पानी की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण गांव में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ग्रामीणों ने भी बताया कि वे बोर से पानी ले रहे हैं, उन्हें कनेक्शन नहीं मिला है। कुछ ऊंचाई वाली जगहों पर लो प्रेशर से जलापूर्ति की दिक्कतों के बारे में लोगों ने बताया। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अतिरिक्त पंप लगाकर लो प्रेशर की समस्या दूर कराएं।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि इस निरीक्षण का मकसद बुंदेलखंड के हर गांव में नल से जलापूर्ति सुनिश्चित करना है। इस दौरान प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) डॉ राजशेखर, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, एमएलसी रमा निरंजन, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश सिंह, अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड शैलेष कुमार, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed