ललितपुर। जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को जल जीवन मिशन अभियान के अंतर्गत तहसील तालबेहट में निर्माणाधीन कडे़सराकलां ग्राम समूह पेयजल योजना एवं बदनपुर ग्राम समूह पेयजल योजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिसमें परियोजना प्रबंधक जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि कड़ेसराकलां ग्राम समूह पेयजल योजना का निर्माण कार्य गायत्री प्रा.लि. द्वारा कराया जा रहा है, योजना में बेतवा नदी से कच्चा जल प्राप्त कर ग्राम कडेसराकलां में जल शोधित कर 22 ग्रामों को जलापूर्ति की जानी है और बनदपुर ग्राम समूह पेयजल योजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
जिसके तहत शहजाद बांध से कच्चा जल प्राप्त कर ग्राम रामपुर में शोधित कर 30 ग्रामों में जलापूर्ति की जानी है। निरीक्षण के पश्चात कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं एवं आईएसए संबंधी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान योजनाओं की प्रगति व गुणवत्तापरक तरीके से कार्यों को समयांतर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सीओ तालबेहट इमरान अहमद, कार्यदायी फर्मों के प्रतिनिधि, पीएमसी एवं टीपी आई के अभियंता उपस्थित रहे।