फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water supply intrupted for five days

बानपुर में पांच दिनों से पेयजल सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान

Fri, 30 Jul 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
water supply intrupted for five days
water.jpeg - फोटो : water.jpeg
बानपुर। जल संस्थान और बिजली विभाग के कर्मियों की लापरवाही के चलते कस्बा में पांच दिन से जलापूर्ति ठप है। इसकारण यहां के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि दोनों ही विभागों के कर्मचारी इसके लिए एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से जलापूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में विद्युत लाइन जर्जर होने से फॉल्ट होने पर तार टूटकर गिर जाते हैं। जिससे कस्बे की जलापूर्ति बाधित होती है। उधर, जल संस्थान के कर्मचारियों की लापरवाही व अनदेखी के कारण मोटर व अन्य सामग्री में आए दिन कुछ न कुछ हो जाता है। कभी पार्टस खराब हो जाता है तो कभी लाइन में समस्या आ जाती है। उनका कहना है कि मोटर जल गई थी और बारिश होने पर रास्ते कीचड़युक्त होने से मोटर सुधरवाने में वक्त लग गया है। मोटर सुधर गई है अब निर्बाध आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

इधर, पांच दिन जलापूर्ति बाधित रही है जिससे कस्बावासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर संस्थान के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कस्बावासियों ने आलाअधिकारियों से आग्रह किया कि इस ओर अतिशीघ्र ध्यान देने की मांग की है। विभागीय कर्मचारी सेंदपाल यादव का कहना है कि बानपुर टंकी की मोटर जल जाने व रास्ता कीचड़युक्त होने की वजह से सुधरवाने में वक्त लग गया। कल ही मोटर सही हो गई है लेकिन विद्युत आपूर्ति न होने की वजह से जलापूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-43
कस्बे की जलापूर्ति बाधित होने से कस्बावासियों की समस्याएं बढ़ जाती हैं और पीने का पानी लेने दूर तक जाना पड़ता है। अफसरों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। -जगदीश विश्वकर्मा, स्थानीय निवासी

फोटो-44
अफसरों की लापरवाही और कर्मचारियों की अनदेखी की वजह से महीने में कई बार कस्बे की जलापूर्ति बाधित होती है सप्लाई सुचारू करने में कई दिन लग जाते हैं। जिससे काफी परेशानी होती है।- सतेंद्र रावत, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed