फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water supply dismiss, one thousand people depended only one handpump

पेयजल व्यवस्था ध्वस्त, एक हैंडपंप के सहारे एक हजार की आबादी

Wed, 06 May 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Water supply dismiss, one thousand people depended only one handpump
पाली। नगर के कुरयाना मुहल्ले में दउआ बाबा मंदिर के पास पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। पानी के लिए मुहल्लेवासी परेशान हैं। सुबह नल नहीं आने के कारण मात्र एक हैंडपंप ही पानी का सहारा है। मुहल्ले में करीब एक हजार लोग रहते हैं।
विज्ञापन

नलों में बदबूदार पानी आ रहा है। जबकि 10 मिनट तक ही नलों से पानी आता है। जलसंस्थान के लगभग पांच सौ कनेक्शन हैं। इनके लिए पानी की सप्लाई ट्यूबवेल से होती है। इसके लिए पांच ट्यूबवेल हैं। इसमें से एक ट्यूबवेल खराब है। जो काम कर रहे हैं, उनकी भी स्थिति ठीक नहीं है। कभी-कभी सुबह-शाम घंटे भर के लिए पानी आ जाता है, तो उस एक घंटे में बूंद-बूंद कर टपकते पानी से एक बाल्टी भी नहीं भर पाती। मुहल्ले में दो हैंडपंप लगे हुए हैं, जिसमें से एक हैंडपंप खराब है। ऐसे में यहां रहने वाले लोग एक ही हैंडपंप पर निर्भर हैं। मुहल्ले में करीब एक हजार लोग रहते हैं, इसलिए लोगों को पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

बार- बार नगर पंचायत को और वार्ड के सभासद को अवगत करा दिया गया है। लेकिन, समस्या जस की तस बनी हुई है। अब तो शिकायत करने में भी शर्म आती है।
- सुशील
सुबह की बिजली गुल होने के कारण नल नहीं आते हैं। इस कारण 500 मीटर की दूरी तय करके पानी लाना पड़ रहा है। सच में सभी को बड़ी परेशान हो रही है।
- क्रांति कुशवाहा
सुबह नल नहीं आने और वार्ड में लगे हैंडपंप खराब होने के कारण पानी की बड़ी समस्या है। कोरोना महामारी की वजह से बाहर निकलने में डर लगता है।
- लक्ष्मी कुशवाहा
कोरोना महामारी से बचने के लिए बार-बार हाथ धोना पड़ता है। लेकिन जब क्षेत्र में पीने को पानी नहीं मिल रहा तो हाथ कहां से धोए जाएं।
- तेजबाई
नल नही आने के कारण बहुत ही मुसीबत का सामना करना पड़ता है। एक हैंडपंप से ही मोहल्ले की प्यास बुझ रही है।
- महेश कुशवाहा
मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। हम उसको दिखवाएंगे और कार्रवाई करेंगे।
- अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी/ अधिशासी अधिकारी, पाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed