{"_id":"66abe686a0879abe190f61b6","slug":"water-level-of-utari-dam-increased-opened-five-gates-and-released-1500-cusecs-of-water-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-118643-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: उटारी बांध का जलस्तर बढ़ा, पांच गेट खोल 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: उटारी बांध का जलस्तर बढ़ा, पांच गेट खोल 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा
विज्ञापन
ललितपुर। उटारी नदी पर बने उटारी बांध के अपस्ट्रीम में बारिश होने पर पांच गेट खोलकर 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दोपहर को बांध में पानी की आवक कम होने पर गेट बंद किए गए। निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया गया है।
तहसील महरौनी क्षेत्र से गुजरने वाली उटारी नदी पर उटारी बांध परियोजना निर्मित है। इसमें पांच गेट लगे हैं और बांध का जलस्तर 326.80 मीटर है। न्यूनतम जलस्तर 322.80 मीटर है। मानसून सीजन में बांध के जलग्रह क्षेत्र और अपस्ट्रीम में बारिश होने से बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी। बुधवार रात को महरौनी तहसील में हुई बारिश से उटारी नदी का जलस्तर बढ़ा और बांध में पानी की आवक बढ़ने लगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार की सुबह बांध के गेट खोलने के आदेश दिए। गेट खोले जाने से पहले निचले क्षेत्र में सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया और लोगों से नदी के आसपास न जाने की अपील की गई। सुबह 11.30 बजे बांध के पांच गेट खोलकर 1500 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। दोपहर 3.40 बजे बांध का जलस्तर निर्धारित होने और पानी की आवक कम होने पर गेट बंद किए गए।
उटारी बांध को जानिए
- 326.80 मीटर पूर्ण जलस्तर
- 322.80 मीटर न्यूनतम जलस्तर
- 15.09 एमसीएम पानी आरक्षित की क्षमता
- 12.62 एमसीएम उपयोगी पानी
- 2200 हेक्टेयर भूमि सिंचित
अपस्ट्रीम में बारिश होने के चलते उटारी बांध में पानी की आवक बड़ी। जलस्तर निर्धारित करने के लिए बांध के पांच गेट को 0.30 मीटर खोलकर 1500 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जलस्तर निर्धारित होने पर गेटों को बंद कर दिया गया। - इंजी. बिपिन कुमार, अवर अभियंता राजघाट निर्माण खंड।