फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water is dripping from the roofs of LHB coaches, complaints are coming in

Lalitpur News: एलएचबी कोचों की छतों से टपक रहा पानी, आ रहीं शिकायतें

Sat, 02 Aug 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Water is dripping from the roofs of LHB coaches, complaints are coming in
-गीता जयंती का एक कोच रिपेयरिंग के लिए पहुंचा कोच कारखाना
विज्ञापन

-नवनिर्मित कोचों की संरचना के कारण एफआरपी टब में भर रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) के कोच संरचना के कारण बरसात में एसी कोच से पानी टपक रहा है। एफआरपी (फाइबर रीइन्फोर्समेंट प्लास्टिक) ट्यूब के चोक होने या दरार आने के कारण यह समस्या आ रही है। गीता जयंती एक्सप्रेस में भी यही समस्या सामने आई। इस कारण कोच को रिपेयरिंग के लिए कारखाना भेजा गया है।
आईसीएफ कोच को अब एलएचबी कोच में बदला जा रहा है। लेकिन, इनमें एक समस्या यह है कि एसी कोच की छत को इस तरह डिजाइन किया गया है कि छत पर एसी लगाया गया है। बाहरी हिस्से में कोच की छत के ऊपर ब्लोअर की हवा फेंकने के लिए इसमें एक टब टाइप जगह बच जाती है। इससे बारिश में पानी एफआरपी टब तक पहुंच जाता है। टब के सीलिंग कमजोर होने या फिर चोक होने की स्थिति में उसमें पानी भर जाता है और यही पानी कोच में टपकने लगता है। हाल में कई शिकायतें झांसी रेल मंडल को मिली हैं। सीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि खजुराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस में पानी टपकने की शिकायत प्राप्त हुई थी। कोच को कारखाने में रिपेयरिंग के लिए लाया गया है। उन्होंने बताया कि एफआरपी टब में कोई समस्या होती है तो उसके बाद परमानेंट वेल्डिंग किया जाता है।
विज्ञापन


000000000

वॉशिंग पिट में भी हो रहा जलभराव
कोच कारखाने में वॉशिंग पिट बना हुआ है। यहां कोचों के रखरखाव के अलावा साफ सफाई का काम होता है। लेकिन, बीते दिनों बरसात होने से पानी पिटों के अंदर भर गया है। इससे ट्रेनों के रखरखाव में दिक्कत आ रही है। जनरेटर पंप के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000

पानी न भरने का किया उपाय
स्टेशन पर पानी की आपूर्ति के लिए टंकी बनी हुई है। उसी के नीचे पंप हाउस है, इसमें भी बरसात का पानी न भर जाए, इसके उपाय रेल प्रशासन कर रहा है। सीडीओ के मुताबिक सड़क ऊंची हो जाने के कारण उसमें बरसात का पानी भरने की आशंका बढ़ गई है। इसलिए मोटर तक पानी न पहुंचे इसके उपाय किए जा रहे हैं। क्योंकि, मोटर यदि फुंक जाएंगी तो स्टेशन पर पीने के पानी से लेकर ट्रेनों में रिफलिंग का कार्य भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed