फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water grass, free roaming animal, float in dam

जलीय घास में फंसे अन्ना जानवर बांध के पानी में बहे, कई मरे

Mon, 26 Jul 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
water grass, free roaming animal, float in dam
cow eating.jpg - फोटो : cow eating.jpg
तालबेहट (ललितपुर)। मध्य प्रदेश के सीमावर्ती गांवों के लोगों ने शनिवार रात माताटीला बांध किनारे अन्ना जानवरों को खदेड़ दिया। इनमें करीब 24 अन्ना जानवर बहाव के साथ बांध के पानी में फैली जलीय घास में फंस गए। कुछ को आसपास के लोगों ने निकाल लिया लेकिन कई बहाव में बह गए। वहीं, कई के शव भी मिले। सूचना पर थाना पुलिस गांव तक पहुंची लेकिन तेज बारिश के कारण मौके पर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

फसल बुवाई के समय अन्ना जानवर किसानों के लिए मुसीबत साबित होते हैं। माताटीला बांध मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा का विभाजित करता है। इस बांध के किनारे मध्य प्रदेश के बसार, रजावन, टालापाई आदि गांव हैं। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की रात इन गांवों के किसानों ने अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए काफी संख्या में अन्ना जानवरों को माताटीला बांध के भराव में (उत्तर प्रदेश की सीमा में) हाक दिया। जिसके बाद यह जानवर बांध में फैली जलीय घास की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात में सूचना पर पुलिस गई थी लेकिन बारिश होने के कारण न तो पुलिस मौके पर पहुंच सकी और न ही कोई ग्रामीण। वहीं रजावन के लोगों ने बताया कि कुछ जानवरों को मध्य प्रदेश के लोग कस्ती से निकाल ले गए । सुबह जब ग्रामीण मौके पर गए तो कुछ जानवरों के शव पानी में उतराते मिले। ग्रामीणों ने इस तरह जानवरों के प्रति इस तरह के कृत्य पर रोक लगाने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed