फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water gathering at dhangaul road

धनगौल सहित आधा दर्जन गांवों को जाने वाले रास्ते में भरा पानी, ग्रामीण परेशान

Wed, 20 Oct 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
water gathering at dhangaul road
ग्राम गैंदोरा से धनगौल जाने वाले संपर्क मार्ग पर भरे पानी से निकलते स्कूली बच्चे - फोटो : LALITPUR
पुलवारा। ब्लॉक बार क्षेत्र के ग्राम गैंदोरा से धनगौल को जाने वाले खस्ताहाल संपर्क मार्ग पर जलभराव होने से करीब आधा दर्जन गांवों के लोग परेशान हैं। आलम यह है कि इस सड़क पर दूसरे दिन भी दलदल रहा जिससे लोगों को वाहन निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से सड़क बनवाने की मांग की गई लेेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अर्से से इस मार्ग पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बारिश के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को हुई बारिश में संपर्क मार्ग पर जलभराव हो जाने से सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ा। वहीं ग्रामीण दोपहिया वाहनों को किसी तरह निकाल सके। मंगलवार को इस सड़क पर दलदल हो जाने से पैदल निकलना भी दूभर हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण कीचड़ होने से फिसलन बढ़ गई है, जिससे न केवल पैदल निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है, बल्कि दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

फिसलन होने से दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। गैंदोरा से धनगोल के बीच करीब 700 मीटर के कच्चे रास्ते में सोमवार को हुई बारिश के कारण मार्ग पर घुटनों तक जलभराव हो गया था। इस मार्ग पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों एवं अध्यापकों को पानी से गुजर कर विद्यालय पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के दिनों में इस रास्ते निकलना न केवल खतरे से कम नहीं, बल्कि निकलना ही बंद हो जाता है। इस रास्ते से करीब आधा दर्जन गांव के लोग गुजरते हैं। इसके बाद भी रास्ते पर होने वाले जलभराव को खत्म करने को लेकर अब तक कोई प्रयास नहीं किए गए। पिछले कई सालों से यह समस्या बनी हुई है।
---------
इन गांवों के लोगों को हो रही परेशानी
ग्राम गैंदोरा से होते हुए ग्राम धनगौल, वमनगुवां, भुजऊपुरा, चुनगी, मावलेन, लड़वारी, नीमखेड़ा, खैरा, भावनी आदि गांव के लोग प्रतिदिन ब्लॉक मुख्यालय इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं, लेकिन वर्तमान में जगह-जगह जलभराव एवं मार्ग के बह जाने से लोगों को दूसरे लंबे रास्तों से होकर ब्लॉक मुख्यालय जाना पड़ रहा है।
-----------
गैंदोरा से धनगौल सहित करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों को रास्ते पर आवागमन में असुविधा हो रही है। वर्षों से यह दिक्कत बनी हुई है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। कृष्णपाल लोधी
------------
मार्ग को बनवाने के लिए वर्षों से अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को लिखित रूप में अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल सका। राजाबाबू बुंदेला
-----------
मार्ग में माध्यमिक विद्यालय होने से बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बच्चों को इसी दलदल से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। सुकसाब यादव

---------
कच्चा रास्ता होने के कारण बरसात में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रास्ते में जलभराव से खासकर मरीजों को बार तक पहुंचने में लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। वीरपाल सिंह बुंदेला,ग्रामीण

ग्राम गैंदोरा से धनगौल जाने वाले संपर्क मार्ग पर भरे पानी से निकलते लोग

ग्राम गैंदोरा से धनगौल जाने वाले संपर्क मार्ग पर भरे पानी से निकलते लोग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed