फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water flowing on the bridge going from Lalitpur to Chanderi, traffic closed

Lalitpur News: ललितपुर से चंदेरी जाने वाला पुल पर बह रहा पानी, आवागमन बंद

Fri, 01 Aug 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Water flowing on the bridge going from Lalitpur to Chanderi, traffic closed
- पाली क्षेत्र के 22 गांवों के खेतों में पहुंचा नदियों का पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण इलाकों का हाल-बेहाल हो गया है। कई जगहों पर खेतों पर पानी भरा हुआ है, तो कई गांव का संपर्क टूट चुका है। पांच नदियों में पानी अधिक आने के कारण स्थिति काफी खराब है। उधर, ललितपुर से मध्यप्रदेश के चंदेरी जाने वाले पुल पर पानी आने से बृहस्पतिवार को भी इस मार्ग से आवागमन बंद रहा। ऐसे में छोटे वाहन राजघाट बांध के ऊपरी मार्ग से निकाले गए लेकिन भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा।

तहसील पाली से शहजाद नदी में पानी बढ़ने से यह पानी बरौदा बिजलौन, उत्तमधाना, ऐरावनी, जामुनधानाकलां, कुमरौला, बेसरा, घुटारी, ककोरिया, घुंसी नदी का पानी रजौरा, भोंता, नारायणी नदी का पानी ककोरिया, बमनौरा, बरौदिया, सेमरा, गिल्टौरा, पुरा, दांवर में प्रवेश कर गया है। तो वहीं सोंर नदी का पानी बालाबेहट, सेपुरा खालसा, मुडारी, बांसपुर में सौर व नारायणी नदी का पानी दोनों ओर से आ गया है। जिससे अधिकांश खेत लबालब हैं। बंट में तालाब में जल अधिक होने के कारण यह पानी खेतों में पहुंच चुका है। तो वहीं, सिंगेपुर में सजनाम नदी की स्थिति भी यही है। इस भी गांवों के कई खेत तालाब में परिवर्तित हो चुके हैं। ऐसे में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही राजघाट बांध के निचले इलाकों चमरौआ, बादरौन की भी में भी बेतवा पानी खेतों में पहुंच चुका है। हालांकि बृहस्पतिवार को बारिश न होने से अधिकांश रपटों से पानी उतर गया है जिससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed