फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis pump house mentinence

गर्मी आते ही गहराने लगा जल संकट

Fri, 30 Apr 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
water crisis pump house mentinence
तालबेहट। नगर के पंप हाउस और टंकी को जोड़ने वाली पाइप लाइन में खराबी आने से बृहस्पतिवार को नगर के कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने गर्मी में हो रही पानी की समस्या के निदान के लिए अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

गर्मी आते ही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का संकट गहराने लगता है। लोगों को बूंद- बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। कई गांवों में हैंडपंप खराब होने के कारण पानी लेने के लिए ग्रामीणों को काफी दूर तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर में पानी की आपूर्ति जल संस्थान द्वारा की जाती है। जल संस्थान पिछले कई वर्षों से जनता को पानी उपलब्ध कराने में पूरी तरह से असफल साबित हुआ है। गर्मियों में जनता की यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। एक ओर जल संस्थान पानी उपलब्ध कराने में असफल रहता है तो दूसरी ओर हैंडपंपों में पानी का जल स्तर भी गिर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के फिल्टर पंप और टंकी को जोड़ने वाली लाइन में खराबी आ जाने से नगर के कई मोहल्लों तथा अंजनी नगर की पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed