फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water crisis in rural areas, somewhere the line is dry and somewhere water is flowing on the road

Lalitpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का संकट, कहीं लाइन सूखी पड़ी तो कहीं सड़क पर बह रहा पानी

Fri, 06 Jun 2025 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in rural areas, somewhere the line is dry and somewhere water is flowing on the road
- महरौनी के मोहल्ला लुहरयाना सहित सौजना क्षेत्र में पानी का संकट
विज्ञापन

- तालबेहट के वार्ड तीन के सभासदों ने पानी के लिए दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का संकट गहराने लगा है। आलम यह है कि कहीं पाइपलाइन सूखी पड़ी तो कहीं पर लीकेज होने से आसपास के मोहल्लों में पानी नहीं जा पा रहा है। महरौनी के मोहल्ला लुहरयाना में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप बनी हुई है। ऐसे में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पानी के लिए सहारा बना इकलौता हैंडपंप भी कम पानी दे रहा है। ऐसे में रुक-रुककर पानी भरना पड़ रहा है। इससे करीब एक हजार की आबादी को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उधर ग्राम पंचायत सौजना बूढ़ी, नेकोरा, सडकोरा के ग्रामीण पानी को परेशान हैं। इन क्षेत्रों में लगे कई हैंडपंप खराब पड़े हैं तो कहीं जल निगम का भी पानी नहीं पहुंच रहा है। इन गांवों की करीब दो हजार से अधिक आबादी को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इधर, नगर पंचायत तालबेहट के वार्ड तीन कबीर नगर में पेयजल संकट से परेशान सभासद व स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या के निस्तारण की मांग की है। बृहस्पतिवार को डीएम अक्षय त्रिपाठी ने जनपद में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अफसरों की बैठक कर दिशा-निर्देश दिए हैं। पेश है कुछ इलाकों की पेयजल समस्या।
00000000
एक माह से पेयजल संकट से जूझ रही लुहरयाना की एक हजार की आबादी
इकलौते हैंडपंप से पानी भरने को हैं मजबूर
फोटो-26,27
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। कस्बा के मोहल्ला लुहरयाना में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप बनी हुई है। यहां लगा इकलौता हैंडपंप भी कम पानी दे रहा है। ऐसे में लोगों को सुबह तीन बजे से पानी भरने को मजबूर हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला में पानी की सुविधा के लिए पूर्व से जल संस्थान की पाइपलाइन डली हुई है। वहीं हर घर नल जल योजना के अंतर्गत भी पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन एक माह से नलों में पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। अब एक हजार की आबादी हैंडपंप के सहारे हो गई है। इकलौता हैंडपंप होने से अधिक भीड़ जुट रही है। मोहल्लावासियों का कहना है कि सुबह तीन बजे से पानी जुटाना शुरु कर देते हैं। परिवार के साथ पानी भरने के बाद भी पर्याप्त पानी जुटा पा रहे हैं। हैंडपंप पर कतार लगने से अधिक समय लग रहा है। यही नहीं हैंडपंप भी बीच-बीच में पानी देना बंद कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
फोटो-28 हारून
मोहल्ला में नमामि गंगे व जल संस्थान दोनों की पाइपलाइन डली हुई है, लेकिन एक से भी नसीब नहीं हो रहा है।-हारून
---
फोटो- 29 अनिल तिवारी
पाइलाइन भले ही डाली दी गई हो, लेकिन सप्लाई न होने से लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।- अनिल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा भाजपा
---
फोटो-30 संजय पटसारिया
पाइपलाइन बिछाए जाने पर पर्याप्त पानी की मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हैंडपंप पर पानी भरने को मजबूर हैं।-संजय पटसारिया
---
फोटो-31, मुकेश झा
हैंडपंप का अधिक प्रयोग होने से दिन में कई बार पानी छोड़ देता है। ऐसे में रुक-रुक कर पानी भरना पड़ रहा है।-मुकेश झा, निवासी लुहारयाना मोहल्ला
---
वर्जन
लुहरयाना मोहल्ला में पानी की सप्लाई नहीं होने की जानकारी हुई है। इस पर संबंधित अधिकारियों को पानी की सप्लाई शुरु करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।-राघवेंद्र शर्मा, उपजिलाधिकारी महरौनी
00000000000
फोटो-32,33
पाइप लाइन से नहीं मिल रहा पानी और हैंडपंप भी खराब पड़े
सौजना। विकास खंड महरौनी अंतर्गत ग्राम बूढ़ी, नेकोरा, सौजना, सडकोरा के ग्रामीण पानी को परेशान हैं। इन गांवों में कहीं हैडपंप खराब पड़े तो कहीं जल निगम की पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंच रहा है। स्थिति यह है कि इन गांवों में करीब दो हजार की आबादी पानी के संकट से जूझ रही है। इसमें ग्राम बूढ़ी में करीब 700 की आबादी होने पर भी वहां लगभग आधा दर्जन हैंडपंप खराब पड़े हैं। इसी तरह ग्राम नेकोरा में खराब हैंडपंप ठीक कराने के लिए ग्रामीणों ने शिकायती पत्र एसडीएम को भेजा है, जिस पर गीता देवी, नंदराम कप्तान सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, उमेश राम, रघुवीर सिंह के हस्ताक्षर हैं। उधर, सौजना क्षेत्र में कई स्थानों पर पाइपलाइन फटने से पानी सड़क पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि यदि विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान दे तो लोगों को घरों में पाइप लाइन से पानी मिल सकता है।
0000000000
कबीर नगर में पानी के संकट के लिए सभासदों ने दिया ज्ञापन
टैंकर उपलब्ध कराने की लगाई गुहार
फाेटो -23 , नायव तहसीलदार को ज्ञापन देते सभासद
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक तीन कबीर नगर में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर नगर पंचायत के सभासद और मोहल्ले के लोगों ने उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रोशनी सोलंकी को दिया। उन्होंने वार्ड में व्याप्त पेयजल संकट के निदान के लिए पानी के टैंकर भिजवाने की गुहार लगाई।

ज्ञापन में अवगत कराया कि जल संस्थान की लचरता के चलते नगर की अधिकांश आबादी पानी के संकट से जूझ रही है। कबीर नगर में तो पेयजल संकट काफी गंभीर है। पानी की आपूर्ति न होने के कारण स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को भीषण गर्मी में काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने पानी की आपूर्ति सुुचारू कराने एवं गर्मी के मौसम में प्रतिदिन वार्ड में पानी के टैंकर भिजवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सभासद अवधेश पारिया, पार्षद प्रतिनिधि सरमन बाल्मीक, राजकुमार रजक, निक्की कोरी, मोहित धनुक, कैलाश आदि प्रमुख रहे।इस संबंध में भूपेंद्र सिंह, एसडीएम तालबेहट ने बताया कि ज्ञापन को जल संस्थान भेज कर पानी की आपूर्ति सुचारू कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जानकारी करवाएंगे कि कितनी देर पानी की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed