फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis in devgarh since two month, handpump wot working

देवगढ़ में दो माह से पेयजल संकट, हैंडपंपों ने भी पानी छोड़ा

Tue, 06 Jul 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
water crisis in devgarh since two month, handpump wot working
ललितपुर। मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर देवगढ़ गांव में दो माह से पेयजल संकट बना हुआ है। गांव में लगे हैंडपंप पानी छोड़ने लगे हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को पानी भरने के लिए हैंडपंपों पर घंटों इंतजार करना पड़ता है, तब कहीं जाकर बर्तन भर पा रहे हैं।
विज्ञापन

देवस्थली ग्राम देवगढ़ प्रसिद्ध दशावतार मंदिर और जैन धर्म का प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र है। जहां हर रोज सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं। गांव में बीते करीब 64 दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। जलसंस्थान द्वारा मोटर लगाकर गांव के लिए पेयजल सप्लाई की जाती है, लेकिन बीते 64 दिनों में तीन बार मोटर खराब हो गई है और जब भी विभाग द्वारा मोटर सुधारी गई वह सिर्फ उसी दिन ही चल सकी। इसके चलते यहां के लोग पेयजल के लिए गांव में लगे हैंडपंप के सहारे हैं लेकिन अब हैंडपंपों ने भी पानी छोड़ा दिया है, जिसके चलते घंटों हैंडपंप चलाने के बाद ही लोगों के बर्तनों में पानी भर पा रहा है। स्थिति यह है कि सुबह होते ही महिलाएं व बच्चे हैंडपंप पर अपने बर्तन रखकर नंबर लगा देते हैं और जिसका पानी भर जाता है, वह दूसरे के बर्तन आगे बढ़ा देता है। ग्रामीणों ने जलसंस्थान से जल्द ही उनके गांव में पेयजल का उचित प्रबंध कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव में लगभग 64 दिनों से जलसंस्थान से नलों की सप्लाई नहीं हो रही है। इसके चलते अब एक मात्र सहारा हैंडपंप ही है, लेकिन अब हैंडपंपों से भी काफी कम पानी निकल रहा है, हैंडपंप पर बर्तन रखकर नंबर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र तिवारी, ग्रामीण, देवगढ़।
जलसंस्थान की मोटर कई बार खराब हो चुकी है, शिकायत करने पर तीन बार मोटरें तो सुधारी हैं, लेकिन वह मोटर एक या दो दिन भी नहीं चल पाती और फिर से खराब हो गई। ऐसे में यहां लगातार पेयजल की समस्या बनी हुई है।
-दीपक तिवारी, नागरिक, देवगढ़।
जलसंस्थान मोटर स्थायी रूप से नहीं सुधरवा रहा हैं, कहीं मोटरों के पार्ट्स नहीं मिलते तो जुगाड़ से मोटर सुधारकर अस्थाई व्यवस्था ही की जा रही है, जिससे मोटर एक या दो दिन ही चलने के बाद फिर से खराब हो जाती हैं।

शेर सिंह यादव, ग्राम देवगढ़।
-------
गांव में पेयजल की समस्या लगातार दो माह से बनी हुई है। कई बार रात में भी बाहर निकलकर हैंडपंप से पानी भरकर किसी प्रकार काम चलाना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चे इस संकट से बहुत परेशान हैं।
देव सहरिया, देवगढ़।
---------
मोटर को ठीक करने के लिए मंगवा लिया है, जल्द ही सुधरवाकर पेयजलापूर्ति सुचारू की जाएगी। हैंडपंप की मरम्मत का काम ग्राम पंचायत के माध्यम से होता है।
राहुल सिंह, अवर अभियंता, जलसंस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed