फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis in banpur

पांच दिनों से ठप है कस्बे की जलापूर्ति

Mon, 01 Feb 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
water crisis in banpur
water.jpeg - फोटो : water.jpeg
बानपुर (ललितपुर)। बार ब्लाक के अंतर्गत आने वाला बानपुर कस्बा इनदिनों अनियंत्रित पेयजल आपूर्ति को लेकर चर्चा में है। यहां पांच दिनों से पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। शिकायत के बावजूद विभाग पूरी तरह मौन है। शिकायतों के बाद भी प्रशासन उचित व्यवस्था कराने की बजाय मौन है।
विज्ञापन

आलम यह है कि लोगों को पीने के पानी व खाना पकाने के लिए या तो कस्बे में स्थित मोती सागर का मीठा पानी लाना पड़ रहा है या फिर कस्बे के बाहर के हैंडपंपों से। क्योंकि कस्बे के अधिकतर कूप व हैंडपंप खारे पानी के हैं। कस्बावासियों का कहना है कि जहां एक ओर शासन प्रशासन लोगों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर रहा है। वहीं, संबंधित विभाग शासन की किरकिरी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कस्बावासियों का कहना है कि कुछ दिन खारा पानी पी रहे हैं व कुछ दिन मीठा पानी, जिससे वह सर्दी जुकाम जैसी संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं । प्रत्येक महीने में कई दिन कभी स्टार्टर खराब होने की वजह से, कभी मोटर जलने की वजह से, कभी पाइप लाइन डैमेज होने की वजह से तो कभी ट्रांसफार्मर जलने की वजह से लगभग महीने में 15 सप्लाई प्रभावित हो जा रही है । कस्बावासी आगामी पर्वों को लेकर चिंतित है । जनहित में प्रशासन से गुहार लगायी है कि इस समस्या का शीघ्र अति शीघ्र निराकरण किया जाए ।
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से कस्बे की जलापूर्ति बाधित है। दो दिन में सुचारु होने की संभावना है।
- सेंदपाल यादव, विभागीय कर्मचारी, नलकूप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed