फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis in 36 villages

नाराहट फीडर की मशीन खराब होने से 36 गांवों की विद्युत आपूर्ति चरमराई

Wed, 14 Apr 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
water crisis in 36 villages
water.jpeg - फोटो : water.jpeg
डोंगरा खुर्द/ललितपुर। विद्युत सब स्टेशन बिरधा से निकले नाराहट फीडर की आपूर्ति मशीन खराब हो जाने से फीडर से जुड़े 36 गांवों की विद्युत आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गई है। मशीन को खराब हुए लगभग एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है लेकिन विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते मशीन अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। बंगरिया सब स्टेशन से नाराहट क्षेत्र के गांव में विद्युत आपूर्ति की औपचारिकता की जा रही है जिससे क्षेत्रवासियों को तमाम प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विरधा सब स्टेशन से निकले नाराहट फीडर की मशीन खराब होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। बंगरिया सब स्टेशन से नाराहट फीडर को जोड़कर विद्युत आपूर्ति की औपचारिकता की जा रही है। बंगरिया में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण नाराहट फीडर को तीन भागों में बांटकर आपूर्ति की जा रही है जिनमें सरखडी, जामनी बांध और अर्जुन खिरिया शामिल हैं। एक अंतराल के बाद विद्युत आपूर्ति की औपचारिकता की जा रही है दर्जनों गांव में रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। उस पर अघोषित विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज और ज्यादा परेशान का कारण बन रहा है। चुनावी माहौल में विद्युत के अभाव में ग्रामीणों के साथ प्रत्याशियों को भी जनसंपर्क करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----
जर्जर विद्युत लाइन बनी परेशानी का सबब
बिरधा सब स्टेशन में नाराहट फीडर से निकली विद्युत लाइन के तार जर्जर अवस्था में हैं । जगह-जगह तार लटकते नजर आते हैं, जरा सी तेज हवा चली या बारिश हुई तो लाइन में फाल्ट हो जाता है और तार टूटकर गिर जाते हैं। इससे कई गांव की बिजली गुल हो जाती है और कभी- कभी तो जनधन हानि भी हो जाती है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली की समस्या हल करने के लिए मांग उठाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे किसानों के पास नलकूप विद्युत कनेक्शन होने के बाद भी उनकी मोटरें नहीं चल पा रही हैं। यहां के लोग लंबे समय से विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं से जूझते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बिजली की आए दिन समस्या बनी रहती है। कभी लो वोल्टेज तो कभी अघोषित कटौती से किसानों को बड़ी परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी में लोगों को सुख चैन नहीं मिल पा रहा है। हरिराम दुबे
विद्युत कनेक्शन लेने के बाद भी जनरेटर के जरिए मूंग और उड़द की सिंचाई कर रहे हैं। बिल भी समय से जमा कर दिया है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे हैं। हरजू अहिरवार।

------
नाराहट फीडर की मशीन खराब हो चुकी है। इसके बदले दूसरी मशीन के लिए इस्टीमेट बनाकर एमडी आफिस आगरा भेज दिया गया है। इस्टीमेट पास होने पर दूसरी मशीन बदलवाई जाएगी। तत्काल में बंगरिया सब स्टेशन से नाराहट फीडर को जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
सूरजभान, एसडीओ, पाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed