फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water can not supply in padna after ten year

आठ वर्ष बाद भी ग्राम पंचायत पड़ना में शुरू नहीं हो पाई पानी की सप्लाई

Sat, 11 Jan 2020 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Water can not supply in padna after ten year
पाली (ललितपुर)। तहसील पाली के बिरधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़ना में आठ बरस बीत जाने के बाद भी पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। गांव में पानी की व्यवस्था के लिए हैंडपंप एवं कुओं का ही सहारा बना है। जबकि गांव में पानी के लिए नलकूप के साथ पाइप लाइन भी बिछाई जा चुकी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पढ़ना एवं उससे जुड़े मजरा गांवों में पेयजल की भारी किल्लत है। जिसके लिए लोग लगातार अपनी आवाज उठाते रहे। परिणामस्वरूप गांव में जलनिगम ने एक जमीन को चिह्नित कर उसमें नलकूप खुदवाया। इसी परिसर में एक टंकी का निर्माण भी होना था। जिसकी सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण भी कराया गया था। सप्लाई के लिए पंचायत क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई गई। लेकिन लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

2011 में जलनिगम द्वारा पानी की सप्लाई के लिए तेज गति से कार्य चला तो लगा जल्द पानी मिलेगा। बसपा सरकार में शुरू हुई योजना अधर में लटकी है। अब वर्तमान सरकार से उम्मीद की जल्द समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदामा, ग्रामीण
पानी के लिए हैंडपंप व कुओं का सहारा है। बरसात में दूषित पानी पीने के लिए लोग मजबूर बने है। ऐसे में पानी की टंकी के निर्माण के साथ पानी की सप्लाई शुरू हो जाए तो लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी । मगनलाल झां
निर्माण योजना से लाभ तो मिला ही नहीं जो बाउंड्रीवाल तैयार हुई थी वह भी टूट गई। लोगों को आठ वर्ष से नलकूप से पानी का इंतजार बना, जो जल्द शुरू हो।
गिरधारी कुशवाहा
पानी के लिए गांव में बड़ी असुविधा है। लाखों रुपये की लागत से तैयार खड़े पानी के साधन बेकार है। इस संबंध में अधिकारियों को भी अवगत करा दिया।
नत्थू सिंह, प्रधान ग्राम चीमना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed