फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Waste of water, population of nine thousand in trouble

Lalitpur News: पानी की बर्बादी, मुश्किल में नौ हजार की आबादी

Thu, 19 Dec 2024 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Waste of water, population of nine thousand in trouble
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बानपुर (ललितपुर)। दो सप्ताह से जगह-जगह लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लगभग नौ हजार की आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है। हालत यह है कि कड़ाके की सर्दी में सुबह पांच बजे से लोगों को बर्तन लेकर पानी जुटाने के लिए जाना पड़ रहा है।
कस्बा बानपुर की आबादी 15 हजार से अधिक है। यहां जल संस्थान द्वारा घर-घर लगाए गए नलों से पानी की आपूर्ति की जाती है। शुरुआत में लोगों को पाइपलाइन के माध्यम से पर्याप्त पानी मिला, लेकिन अब पेयजल आपूर्ति बदहाल है।
विज्ञापन

मरम्मत के अभाव में पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। बीते दो सप्ताह से लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। महज 40 फीसदी आबादी को ही पानी की आपूर्ति हो पा रही है। 60 फीसदी लोगों के घरों में पानी की बूंद तक नहीं आ रही है। खटियाना मोहल्ला, मुस्लिम बस्ती, झा मोहल्ला, बड़ा जैन मोहल्ला, बड़ापुरा आदि मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। सुबह पांच बजे से लोग पंचायत भवन के पास बर्तन लेकर पानी भरने पहुंच रहे है। भीड़ अधिक होने से लोगों को भीषण सर्दी में पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed